बिजनेस

Stocks To Buy Today: आज किन शेयरों पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज फर्म ने सुझाए GAIL, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के नाम

Stocks To Buy Today: गेल, पीएनबी, एक्सिस बैंक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा समेत कई कंपनियों के शेयर आज 4 दिसंबर (बुधवार) को फोकस में रहेंगे। इस बीच दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने तीन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें गेल, JSW Infra और Supreme Industries के नाम शामिल हैं।

Image

तीन शेयरों पर लगाएं दांव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • तीन शेयरों पर लगाएं दांव
  • जेएसडब्ल्यू इंफ्रा और सुप्रीम इंडस्ट्रीज शामिल
  • गेल पर भी लगाएं दांव

Stocks To Buy Today: गेल, पीएनबी, एक्सिस बैंक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा समेत कई कंपनियों के शेयर आज 4 दिसंबर (बुधवार) को फोकस में रहेंगे। इस बीच दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने तीन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें गेल, JSW Infra और Supreme Industries के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

Supreme Industries Share Price Target 2024

जेफरीज ने 6450 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मैनेजमेंट को H2FY25 में 20 प्रतिशत से अधिक की वॉल्यूम रिकवरी की उम्मीद है। यह प्लंबिंग, एग्री और इंफ्रा पर सुप्रीम इंडस्ट्रीज को एक अच्छा प्लेयर मानती है। इसने कहा कि मार्च 2025 तक पाइप क्षमता सालाना आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 835k मीट्रिक टन हो जाएगी।

GAIL Share Price Target 2024

जेफरीज ने टार्गेट प्राइस को 240 रुपये से घटाकर 235 रुपये करने के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 26 में दो प्रमुख पाइपलाइनों के चालू होने के कारण गेल को ट्रांसमिशन में हिस्सेदारी हासिल करनी चाहिए। इसने वित्त वर्ष 24-27 के दौरान 9 प्रतिशत EBITDA CAGR का अनुमान लगाया है।

JSW Infra Share Price Target 2024

इन्वेस्टेक ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रा को 370 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 24-30 के दौरान 20% से अधिक रेव/ईबीआईटीडीए सीएजीआर देने की राह पर है। यह भारत सरकार के आक्रामक बंदरगाह प्राइवेटाइजेशन टार्गेट, मैनेजमेंट के अवसरवादी नजरिए और मजबूत बैलेंस शीट को देखते हुए नई रियायतों की महत्वपूर्ण संभावना देख रही है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article