बिजनेस

Stock To Buy : थोड़े समय के लिए खरीद लें ये 5 स्टॉक, गजब की करा सकते हैं कमाई! जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

Stock To Buy : शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने श्रीराम फाइनेंस, ज़ोमैटो, एनएचपीसी, आईआरईडीए, आईआरबी इंफ्रा और जियो फाइनेंशियल को शॉर्ट टर्म के लिए खरीदने की सलाह दी है। जानिए इन स्टॉक्स का टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस और संभावित रिटर्न।

Image

Investment Tips

Photo : iStock

Stock To Buy : शेयर बाजार के एनालिस्ट ने गुरूवार (27 फरवरी) के लिए पांच प्रमुख स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में श्रीराम फाइनेंस, एनएचपीसी, आईआरईडीए, ज़ोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों का टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।

श्रीराम फाइनेंस शेयर प्राइस टारगेट

एनालिस्ट सोनाली के अनुसार, श्रीराम फाइनेंस के शेयरों को ₹575-₹580 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गई है। टारगेट प्राइस ₹605 और ₹630 तय किया गया है, जबकि स्टॉप लॉस ₹555 रखा गया है। श्रीराम फाइनेंस का वर्तमान मूल्य (CMP): ₹547.20 (NSE पर) है।

जोमैटो शेयर प्राइस टारगेट

एनालिस्ट सोनाली ने बताया कि ज़ोमैटो के शेयर ₹232-₹235 के रेजिस्टेंस लेवल पर हैं, जो 200-दिन की एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के बराबर है। अगर यह स्तर पार हो जाता है, तो टारगेट प्राइस ₹255 होगा। ज़ोमैटो का मजबूत सपोर्ट लेवल ₹220 है। अभी इसका करेंट प्राइस CMP: ₹225.80 (NSE पर) है।

आईआरईडीए शेयर प्राइस टारगेट

एनालिस्ट सोनाली ने बताया कि आईआरईडीए के शेयर ₹178 के प्रतिरोध स्तर पर हैं। यदि यह स्तर पार हो जाता है, तो शॉर्ट टर्म में टारगेट ₹190 होगा। अगर यह स्तर नहीं टूटता, तो शेयर ₹160 तक गिर सकता है। इस समय शेयर में कोई मजबूत खरीदारी संकेत नहीं दिख रहा है। अभी इसका करेंट प्राइस CMP: ₹173.09 (NSE पर) है।

एनएचपीसी शेयर प्राइस टारगेट

एनालिस्ट देवांग शाह ने कहा कि एनएचपीसी के शेयर लंबे समय में मजबूत दिख रहे हैं। यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से गिरकर अब समेकन (consolidation) चरण में है। निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी गई है। स्टॉप लॉस ₹69 और टारगेट प्राइस ₹90 और ₹102 निर्धारित किया गया है। करेंट मार्केट प्राइस ₹76.04 (NSE पर) है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर प्राइस टारगेट

एनालिस्ट तेजस शाह ने बताया कि जियो फाइनेंशियल के शेयरों ने ₹217-₹220 के स्तर पर मजबूत समर्थन बनाया है। यह स्टॉक 20-दिन की मूविंग एवरेज (DMA) के करीब है। यदि यह ₹238-₹240 के स्तर से ऊपर बंद होता है, तो टारगेट ₹252/₹255 होगा। लॉन्ग टर्म इन्वेस्ट (2 साल तक) के लिए, वर्तमान मूल्य पर खरीदने और गिरावट पर एड की सलाह दी गई है। अभी इसका मार्केट प्राइस CMP: ₹225.65 (NSE पर) है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article