बिजनेस

Stocks To Buy: 300 रु से सस्ते 3 शेयर दे सकते हैं दमदार रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने कहा, 'खरीद लो'

Stocks Cheaper Than Rs 300: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को 195 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने का सुझाव दिया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 170.30 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 14.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

300 रुपए से सस्ते शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सस्ते शेयर खरीदने की सलाह
  • 300 रु से कम है रेट
  • मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Stocks Cheaper Than Rs 300: अकसर निवेशक सस्ते शेयरों की तलाश में रहते हैं। निवेशक चाहते हैं सस्ते शेयरों में अच्छी कमाई। यदि आप भी सस्ते शेयरों में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको ऐसे 3 शेयरों की जानकारी देंगे, जिनमें इस समय कमाई का मौका भी है और ये शेयर 300 रु सस्ते हैं। इन शेयरों में खरीदारी की सलाह अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने दी है। आगे जानिए इन शेयरों के बारे में।

ये भी पढ़ें -

इंडियन ऑयल (IOC)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को 195 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने का सुझाव दिया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 170.30 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 14.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

बजाज कंज्यूमर

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज कंज्यूमर केयर को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बजाज कंज्यूमर केयर का मौजूदा बाजार मूल्य 262.80 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 14 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

आंध्रा शुगर्स

एक्सिस सिक्योरिटीज ने आंध्रा शुगर्स को 140 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। आंध्रा शुगर्स लिमिटेड का मौजूदा बाजार मूल्य 125 रुपये है। इस शेयर से आपको 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article