बिजनेस

Sati Poly Plast IPO: सती पॉली प्लास्ट के IPO को पहले दिन 22 गुना से अधिक किया गया सब्सक्राइब, 70 रु पहुंचा GMP

Sati Poly Plast IPO GMP And Subscription Status: सती पॉली प्लास्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 70 रु पहुंच गया है। यानी ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर प्राइस बैंड के ऊपरी भाव (130 रु) के मुकाबले लिस्टिंग पर करीब 54 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

सती पॉली प्लास्ट आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सती पॉली प्लास्ट के आईपीओ को मिला शानदार रेस्पॉन्स
  • पहले दिन 22 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • 16 जुलाई को बंद होगा ये IPO

Sati Poly Plast IPO GMP And Subscription Status: 12 जुलाई को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले सती पॉली प्लास्ट लिमिटेड के आईपीओ (IPO) को निवेशकों से पहले दिन अच्छा रेस्पॉन्स मिला। शुक्रवार को आवेदन के पहले दिन इसके 52.56 करोड़ के आईपीओ को 22.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें 8,86,000 शेयरों के मुकाबले 1,97,39,000 शेयरों के लिए आवेदन भेजे गए। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 123-130 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

ये भी पढ़ें -

कब बंद होगा आईपीओ

निवेशकों को कम से कम 1,000 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इतने ही शेयरों में आवेदन करना होगा। इसलिए, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1,30,000 रुपये [1,000 (लॉट साइज) x 130 रुपये (प्राइस बैंड का ऊपरी भाव)] है।

सती पॉली प्लास्ट आईपीओ का अलॉटमेंट 18 जुलाई को फाइनल होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 22 जुलाई को एनएसई एसएमई पर होगी। आईपीओ 16 जुलाई को बंद होगा।

कितना पहुंचा GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार सती पॉली प्लास्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 70 रु पहुंच गया है। यानी ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर प्राइस बैंड के ऊपरी भाव (130 रु) के मुकाबले लिस्टिंग पर करीब 54 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

सती पॉली प्लास्ट का बिजनेस

जुलाई 1999 में शुरू हुई सती पॉली प्लास्ट लिमिटेड, मल्टीफंक्शनल फ्लेक्सिबल पैकेजिंग सामग्री बनाती है जो विभिन्न इंडस्ट्री की पैकेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करती है। कंपनी ने दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की हैं। प्लांट 1 गौतम बुद्ध नगर, नोएडा में स्थित है, और यह प्रति माह 540 टन उत्पादन कर सकता है। प्लांट 2 उद्योग केंद्र, नोएडा में स्थित है, और इसकी स्थापित क्षमता 540 टन प्रति माह है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article