बिजनेस

Share Market News Today: इतनी तेजी में भी ये शेयर नहीं कर रहे कमाल, जानें LIC-Zomato समेत बड़े शेयरों का हाल

Share Market News Today in Hindi: कई शेयरों में भारी तेजी है। इन शेयरों में अडानी पावर (15.5%), आईआरबी इंफ्रा (10.6%), आरईसी (9.79%) और बैंक ऑफ बड़ौदा (8.6%) शामिल हैं। ये तेजी करीब 10 बजे के आस-पास की है।

Image

किन शेयरों में है हल्की तेजी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कई शेयरों में भारी तेजी
  • LIC-Zomato में कम है बढ़त
  • रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

Stocks In Loss Today: सोमवार 3 जून को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला। आम चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) आ गए हैं, जिनमें BJP के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के अनुमान से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 73,961.31 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2621.98 अंकों की तेजी के साथ 76,583.29 पर और निफ्टी 22530.7 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 807 अंक उछल कर 23,337.90 पर खुला। आज पहली बार सेंसेक्स (Sensex) 76000, बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 50000 और निफ्टी (Nifty) 23000 के ऊपर पहुंचा। इस बीच कई शेयरों में भारी तेजी है। इन शेयरों में अडानी पावर (15.5%), आईआरबी इंफ्रा (10.6%), आरईसी (9.79%) और बैंक ऑफ बड़ौदा (8.6%) शामिल हैं। ये तेजी करीब 10 बजे के आस-पास की है। इस समय कई शेयर ऐसे हैं, जिनमें बेहद हल्की तेजी या गिरावट है।

ये भी पढ़ें -

इन शेयरों में काफी हल्की तेजी ( Top Share Gainer Share)

  • LIC : 2.32%
  • सिप्ला : 0.62%
  • HDFC Bank : 2.34%
  • वेदांता : 2.35%
  • आईसीआईसीआई बैंक : 1.99%
  • ITC : 1.43%

इन शेयरों में है गिरावट

  • ईआईएच : 1.53 फीसदी
  • Zomato : 0.53 फीसदी
  • आयशर मोटर्स : 0.78 फीसदी
  • हैवेल्स इंडिया : 0.02 फीसदी
  • एलटीआई माइंडट्री : 0.04 फीसदी

रेलवे शेयरों में जोरदार तेजी (Railway Stock Today)

  • IRFC : 7.5 फीसदी
  • RVNL : 5.62 फीसदी
  • टीटागढ़ रेल सिस्टम्स : 5.44 फीसदी
  • IREDA : 4 फीसदी

कैसा है शेयर बाजार पर एग्जिट पोल का अनुमान

अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं INDIA को 125-150 सीटें के आस-पास सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर केवल शेयर बाजार और शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article