बिजनेस

Massive Jump In Stock Market : EXIT Poll से शेयर बाजार बम बम, सेंसेक्स में 2600 अंकों की तेजी, निवेशकों ने कमा लिए 13.56 लाख करोड़

Massive Jump In Stock Market: सोमवार 3 जून को शेयर बाजार में बंपर तेजी है। आम चुनावों के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 73,961.31 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76,583.29 पर खुला है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • एग्जिट पोल का दिख रहा असर
  • निफ्टी 23000 के ऊपर

Massive Jump In Stock Market: सोमवार 3 जून को शेयर बाजार में बंपर तेजी है। आम चुनावों के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 73,961.31 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76,583.29 पर खुला है। यानी सेंसेक्स 2621.98 अंक की तेजी के साथ खुला है। वहीं निफ्टी भी 23000 के ऊपर पहुंच गया है। निफ्टी 22530.7 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23,337.90 पर खुला है। यानी निफ्टी 807 अंक की तेजी के साथ खुला है। शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों ने 13.56 लाख करोड़ रु कमा लिए हैं। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,12,12,881.14 करोड़ रु थी, जबकि सोमवार को करीब डेढ़ बजे ये 4,25,69,588 करोड़ रु हो गई है। यानी 13.56 लाख करोड़ रु का इजाफा।

ये भी पढ़ें -

सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

सेंसेक्स : पहली बार 76000 के पार। 76,738.89 के टॉप लेवल तक गया

निफ्टी : पहली बार 23000 के पार। 23,338.70 का टॉप लेवल छुआ

बैंक निफ्टी : पहली बार 50000 के पार। आज 50,990 के टॉप लेवल तक गया

सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर हरे निशान में

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर हरे निशान में हैं। सबसे अधिक तेजी पावर ग्रिड में हैं। पावर ग्रिड का शेयर 6.5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है।

  • NTPC : 6.47 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा : 5.06 फीसदी
  • SBI : 4.68 फीसदी
  • लार्सन एंड टुब्रो : 4.5 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक : 4.38 फीसदी

रेलवे शेयरों का कैसा है हाल

  • IREDA : 3.5 फीसदी
  • IRFC : 5.20 फीसदी
  • RVNL : 4.44 फीसदी
  • टीटागढ़ रेल सिस्टम्स : 5.13 फीसदी

कैसा है एग्जिट पोल का अनुमान

अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं INDIA को 125-150 सीटें के आस-पास सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर केवल शेयर बाजार और शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article