बिजनेस

Stocks In News: Q3 नतीजे और बड़े ऑर्डर से RailTel, BSE, Kalyan Jewellers समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

Stocks in News Today: आज बाजार खुलते ही RailTel, BSE, Marico, Kalyan Jewellers समेत कई शेयर Q3 नतीजों, बड़े ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट के चलते रडार पर रहेंगे। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच चुनिंदा शेयरों में हलचल और वॉल्यूम देखने को मिल सकता है ।

Stock To Watch

इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks in News Today: भारतीय शेयर बाजार का मूड दो दिन से पॉजिटिव बना हुआ है। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे सत्र तेजी देखने को मिली। India-US trade optimism, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत रहा। BSE Sensex 485 अंक चढ़कर 84,065 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 173 अंक बढ़कर 25,867 पर पहुंचा। इसी पॉजिटिव सेंटीमेंट के बीच आज कई शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है क्योंकि कई कंपनियों ने Q3 नतीजे और बड़े कॉरपोरेट अपडेट जारी किए हैं।

RailTel को ₹455 करोड़ का बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट : RailTel Corporation को Indian Railways से ₹454.94 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। बड़ा सरकारी ऑर्डर मिलने से स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Marico का वियतनाम में बड़ा अधिग्रहण : FMCG कंपनी Marico वियतनाम की ब्यूटी ब्रांड Skinetiq में 75% हिस्सेदारी ₹262 करोड़ में खरीद रही है। इससे कंपनी का इंटरनेशनल ब्यूटी बिजनेस मजबूत हो सकता है।

BSE का मुनाफा लगभग तीन गुना : स्टॉक एक्सचेंज BSE का Q3 मुनाफा बढ़कर ₹602 करोड़ पहुंच गया, जो इक्विटी डेरिवेटिव और MF ट्रांजैक्शन में मजबूती का नतीजा है।

Bata India का मुनाफा बढ़ा : Bata India का Q3 नेट प्रॉफिट 12.6% बढ़कर ₹66.1 करोड़ रहा, जिससे शेयर में स्थिर सकारात्मक मूव देखने को मिल सकता है।

PNC Infratech का मुनाफा घटा : PNC Infratech का मुनाफा करीब 5% घटकर ₹77 करोड़ रह गया, जो शेयर पर दबाव बना सकता है।

Jyothy Labs पर खर्च का दबाव : Jyothy Labs का प्रॉफिट 7% घटकर ₹81.12 करोड़ रहा, जिससे स्टॉक में नरमी संभव है।

Aurobindo Pharma की मजबूत ग्रोथ : अमेरिका और यूरोप में मजबूत बिक्री के दम पर कंपनी का मुनाफा 8% बढ़कर ₹910 करोड़ रहा।

Bajaj Electricals को घाटा : मार्जिन दबाव और नए लेबर कोड के असर से कंपनी को ₹34.1 करोड़ का घाटा हुआ।

GSK Pharma का मुनाफा 29% उछला : GSK Pharma का Q3 मुनाफा बढ़कर ₹296 करोड़ पहुंचा, जिससे स्टॉक में सकारात्मक प्रतिक्रिया संभव है।

Zydus Lifesciences की स्थिर ग्रोथ : कंपनी का मुनाफा हल्की बढ़त के साथ ₹1,042 करोड़ रहा।

Kalyan Jewellers में जोरदार उछाल : मजबूत Q3 नतीजों के बाद Kalyan Jewellers का शेयर सोमवार को करीब 12% उछल गया। कंपनी का मुनाफा 90% से ज्यादा बढ़कर ₹416 करोड़ पहुंचा।

कंपनीमुख्य ट्रिगरअसर की संभावना
RailTel₹455 करोड़ रेलवे ऑर्डरपॉजिटिव
Maricoवियतनाम में अधिग्रहणपॉजिटिव
BSEमुनाफा 3 गुनापॉजिटिव
Bata Indiaमुनाफा बढ़ाहल्का पॉजिटिव
PNC Infratechमुनाफा घटानिगेटिव
Jyothy Labsप्रॉफिट गिरानिगेटिव
Aurobindo Pharmaमजबूत ग्रोथपॉजिटिव
Bajaj Electricalsघाटानिगेटिव
GSK Pharmaमुनाफा 29% बढ़ापॉजिटिव
Zydus Lifesciencesस्थिर ग्रोथन्यूट्रल
Kalyan Jewellersमुनाफा 90% उछलामजबूत पॉजिटिव

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article