बिजनेस

Stocks in News: Reliance , Waaree Energies और IndiGo सहित 10 शेयरों पर रखें नजर, दिखेगा खबरों का असर

शेयर बाजार में कॉरपोरेट एक्शन, टॉप मैनेजमेंट में बदलाव, बड़े ऑर्डर, कैपेसिटी एक्सपेंशन और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर, एविएशन, फार्मा, स्टील और कैपिटल गुड्स से जुड़े कई शेयर सुर्खियों में रह सकते हैं। खासतौर पर आज Reliance Industries, Waaree Energies और IndiGo जैसे दिग्गज स्टॉक्स पर खबरों का असर देखने को मिल सकता है।

Stocks to Watch

इन स्टॉक्स पर रखें नजर (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News: शेयर बाजार में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, वारी एनर्जीज, इंडिगो, लुपिन सहित कई बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन, टॉप मैनेजमेंट में बदलाव, बड़े ऑर्डर, कैपेसिटी एक्सपेंशन और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते हलचल रहने वाली है।

वारी एनर्जीज

सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Waaree Energies में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। कंपनी के CEO अमित पैठनकर ने इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए जिग्नेश राठोड़ को नया CEO नियुक्त किया है। टॉप लीडरशिप में बदलाव के चलते शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

इंडिगो

देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन IndiGo ने पायलट्स के लिए अलाउंस बढ़ाने का फैसला किया है। ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से पायलट अलाउंस में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। हाल के हफ्तों में रोस्टरिंग से जुड़ी चुनौतियों और फ्लाइट डिसरप्शन के बाद यह कदम उठाया गया है।

ल्युपिन

फार्मा कंपनी Lupin ने चीन की Gan and Lee Pharmaceuticals के साथ एक एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया है। यह करार मोटापा और डायबिटीज के इलाज के लिए एक नए इनोवेटिव ड्रग को लेकर है, जिससे कंपनी के फार्मा पोर्टफोलियो को मजबूती मिल सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

Reliance Industries और उसके पार्टनर BP के लिए KG-D6 गैस फील्ड से जुड़ा मामला फिर चर्चा में है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार दोनों कंपनियों से 30 अरब डॉलर से ज्यादा का मुआवजा मांग रही है। आरोप है कि जरूरत से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया और तय गैस उत्पादन लक्ष्य हासिल नहीं किए गए।

जिंदल स्टील

Jindal Steel ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ प्लांट में स्ट्रक्चरल स्टील की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी दोगुनी करने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी की सालाना क्षमता 10 लाख टन से बढ़कर 20 लाख टन हो जाएगी।

कीगल इंडिया

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Ceigall India को मध्य प्रदेश में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होने की उम्मीद है।

अरविंद फैशन

Arvind Fashions ने Arvind Youth Brands Pvt Ltd में Flipkart Group की 31.25% हिस्सेदारी ₹135 करोड़ में खरीदने का फैसला किया है। इस डील से कंपनी का कंट्रोल और रिटेल पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

लार्सन एंड टूब्रो

इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज Larsen and Toubro को हैदराबाद ग्रीनफील्ड रेडियल रोड प्रोजेक्ट का ‘सिग्निफिकेंट’ ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के रोड और अर्बन इंफ्रा सेगमेंट को सपोर्ट करेगा।

रेल विकास निगम

Rail Vikas Nigam ईस्ट कोस्ट रेलवे के ₹201.23 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। इस प्रोजेक्ट में कांटाबांजी में 200 वैगन क्षमता की पीरियॉडिक ओवरहॉल वर्कशॉप का निर्माण शामिल है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

डिफेंस PSU Bharat Electronics को 12 दिसंबर के बाद से ₹569 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इनमें रडार, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, टैंक ओवरहॉल, फायर कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्टवेयर और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article