बिजनेस

Stocks To Watch Today: रिलायंस केमोटेक्स, सिप्ला, पराग मिल्क और मैनकाइंड फार्मा समेत इन शेयरों पर आज रहेगी नजर, देखें पूरी लिस्ट

Important Stocks Today: जिन शेयरों की आज एक्स-डिविडेंड डेट है, उनमें हिकाल, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, पराग मिल्क फूड्स, जीसी वेंचर्स, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, आरएसीएल गियरटेक, रिलायंस केमोटेक्स इंडस्ट्रीज, एसपी कैपिटल फाइनेंसिंग और यूनी एबेक्स अलॉय प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

Image

इन शेयरों पर आज रहेगी नजर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई शेयरों की आज है एक्स-डिविडेंड
  • सिप्ला और पराग मिल्क भी रहेंगे फोकस में
  • गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया पर भी रखें नजर

Stocks In Focus Today 4 September, 2024: GIFT निफ्टी बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में निगेटिव शुरुआत के संकेत दे रहा है। करीब 8 बजे GIFT निफ्टी 65 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 25177.5 पर है। वहीं इस बीच कई शेयर ऐसे हैं, जो आज फोकस में रहेंगे। अलग-अलग खबरों के कारण इन शेयरों पर नजर रखें। जानिए ऐसे शेयरों की लिस्ट।

ये भी पढ़ें -

Stocks Turn Ex-Dividend Today : इन शेयरों की है आज एक्स-डिविडेंड डेट

हिकाल, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, पराग मिल्क फूड्स, जीसी वेंचर्स, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, आरएसीएल गियरटेक, रिलायंस केमोटेक्स इंडस्ट्रीज, एसपी कैपिटल फाइनेंसिंग और यूनी एबेक्स अलॉय प्रोडक्ट्स

Stocks In Focus Today 4 September, 2024 Tuesday

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को एक आवेदन पेश किया है, जिसमें स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में स्वैच्छिक परिवर्तन के लिए मंजूरी मांगी गई है।

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

भारत सरकार 4-5 सितंबर को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए इस कंपनी में 6.78% हिस्सेदारी (3.39% का ग्रीनशू ऑप्शन सहित) बेचेगी। OFS 4 सितंबर को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक और कर्मचारी 5 सितंबर को हिस्सा ले सकते हैं। फ्लोर प्राइस 395 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया

कंपनी ने अपने रिटेल कारोबार 24सेवन को रिटेल स्टार्टअप न्यू शॉप को बेचने के लिए समझौता किया है। यह डील सितंबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। टर्म शीट के तहत, दुकानों को न्यू शॉप को ट्रांसफर करने की प्रोसेस शुरू हो चुकी है, जो 35 शहरों में चौबीसों घंटे 160 स्टोर संचालित करती है।

सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज

सुदर्शन केमिकल अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी, ह्यूबैक जीएमबीएच का अधिग्रहण करने की दौड़ में है, जिसने भारी कर्ज के बोझ के कारण 23 अप्रैल, 2024 को जर्मनी में दिवालिया के लिए आवेदन किया था। सुदर्शन केमिकल ने दिवालियापन एडमिनिस्ट्रेटर के पास बिड जमा कर दी है।

मैनकाइंड फार्मा

कंपनी ने अपनी ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बिजनेस यूनिट को स्लंप सेल के आधार पर अपनी सब्सिडियरी कंपनी, मैनकाइंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (एमसीपीपीएल) को ट्रांसफर करने के लिए एक समझौता किया है।

सिप्ला

एम के हामिद ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों से 29 अक्टूबर से प्रभावी, फार्मा कंपनी के वाइस चेयरमैन और नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने आदिल ज़ैनुलभाई और अभिजीत जोशी को 3 सितंबर से प्रभावी, कंपनी के अतिरिक्त नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन शेयरों की जानकारी दी गई है, जो आज खबरों के कारण चर्चा में रहेंगे। यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article