बिजनेस

27 अगस्त को बंद रहेंगे स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग से पहले जान लें यह जानकारी

दलाल स्ट्रीट के दोनों प्रमुख एक्सचेंज BSE और NSE हर साल गणेश चतुर्थी के दिन बंद रहते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से इसे अनिवार्य अवकाश घोषित किया गया है। अगस्त खत्म होने के बाद सितंबर महीने में शनिवार और रविवार को ही छुट्टियां होंगी, लेकिन अक्टूबर में गांधी जयंती और दिवाली के मौके पर बाजार बंद रहेंगे।

Image

Share Market

अगले हफ्ते निवेशकों के लिए शेयर बाजार में सिर्फ चार दिन ही ट्रेडिंग होगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार, 27 अगस्त को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) बंद रहेंगे। इसके अलावा 31 अगस्त (शनिवार) और 1 सितंबर (रविवार) को वीकेंड की वजह से भी बाजार बंद रहेंगे। यानी अगले हफ्ते सिर्फ सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही निवेशक ट्रेडिंग कर पाएंगे।

कब-कब रहेगा बाजार बंद?

मुंबई स्थित दोनों प्रमुख एक्सचेंज BSE और NSE हर साल गणेश चतुर्थी के दिन बंद रहते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से इसे अनिवार्य अवकाश घोषित किया गया है। अगस्त खत्म होने के बाद सितंबर महीने में शनिवार और रविवार को ही छुट्टियां होंगी, लेकिन अक्टूबर में गांधी जयंती और दिवाली के मौके पर बाजार बंद रहेंगे। खास बात यह है कि 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, जिसे शुभ माना जाता है और इस दौरान निवेशक जमकर खरीदारी करते हैं।

अगले हफ्ते बाजार का रुख

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख सकता है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी घरेलू बाजार को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, अमेरिका की ओर से अतिरिक्त टैरिफ लगाने की समयसीमा करीब आ रही है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article