बिजनेस

Stock Market Today 09 December 2025: भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

Stock Market Today 09 December 2025: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 490.23 पॉइंट गिरकर 84,612.46 पर आ गया; निफ्टी 153.15 पॉइंट गिरकर 25,807.40 पर आ गया। गिरावट का सिलसिला जारी है।

Image

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Stock Market Today 09 December 2025 : सुबह के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 490.23 अंक टूटकर 84,612.46 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 153.15 अंक गिरकर 25,807.40 पर बंद हुआ। यह गिरावट लगातार बढ़ती ही जा रही है। सेंसेक्स में गिरावट 800 प्वाइंट के करीब पहुंच गई है जबकि निफ्टी में गिरावट 250 अंकों के पार पहुंच गया है।

लगातार दो सत्रों की बढ़त के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट हुई और सेंसेक्स 610 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 26,000 के स्तर से नीचे आ गया। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बाजार पर दबाव बढ़ गया। विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। इससे बाजार धारणा और कमजोर हुई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 609.68 अंक यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 836.78 अंक टूटकर 84,875.59 पर आ गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 225.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 294.2 अंक टूटकर 25,892.25 के निचले स्तर पर आ गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इटर्नल, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

इस गिरावट के पीछे घरेलू और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की सतर्कता का प्रभाव बताया जा रहा है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर्स में सबसे अधिक दबाव रहा। विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं। वहीं, तकनीकी रूप से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही महत्वपूर्ण समर्थन स्तर के पास हैं, जिससे अगले कुछ सत्रों में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है। निवेशकों को बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच संयम और रणनीति के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है। आज का कारोबार निवेशकों के लिए सावधानी और सतर्कता की मांग करता है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको निवेश करना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article