बिजनेस

Stock Market Closing: शेयर बाजार में लौटी हरियाली ! निवेशकों को हुआ एक दिन में 9 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 740 पॉइंट्स चढ़ा

Indian Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने लगातार 10 दिनों की गिरावट के ट्रेंड को तोड़ा और एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में आई तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई तेजी
  • 740 अंक चढ़ा सेंसेक्स
  • निवेशकों ने कमाए 9 लाख करोड़

Indian Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने लगातार 10 दिनों की गिरावट के ट्रेंड को तोड़ा और एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,730 और निफ्टी 254 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337 पर था। बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 393 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि मंगलवार को 384 लाख करोड़ रुपये था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,160 अंक या 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,168 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 436.50 अंक या 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,199 पर बंद हुआ।

बाजार में करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।

कितने शेयरों में आई तेजी

बीएसई पर 3,241 शेयर हरे निशान में, 771 शेयर लाल निशान में और 89 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड में तकनीकी विश्लेषक, रोहन शाह का कहना है कि लगातार 10 दिनों तक नकारात्मक बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़कर बंद हुए हैं। मार्केट के ओवरसोल्ड होने के कारण यह एक रिलीफ रैली है।

कौन से बड़े शेयर गिरे

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, नेस्ले, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, जोमैटो और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

शाह ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 21,800 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 21,300 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। अगर 21,800 का सपोर्ट बना रहता है तो 22,800 और फिर 23,000 एक मजबूत रुकावट का स्तर है।

विदेशी निवेशकों ने फिर से की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4,851.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article