बिजनेस

Som Distilleries and Breweries share price: एक साल में 90% का रिटर्न, अब स्टॉक होगा स्प्लिट, शेयर में तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2024, 08:34 AM IST

Stock In News:यह दूसरा मौका है जब कंपनी अपना स्टॉक स्प्लिट कर रही है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2020 में अपने स्टॉक को 10 रुपये से 5 रुपये तक स्प्लिट किया था। आखिरी बड़ा कॉर्पोरेट इवेंट जो कंपनी की ओर से किया गया था वो अप्रैल 2023 में राइट्स इश्यू है।

Image

स्टॉक होगा स्प्लिट

Photo : iStock

Som Distilleries and Breweries Share Price: शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई स्टॉक्स डिविडेंड की वजह से फोकस में हैं तो कुछ स्टॉक्स स्प्लिट भी हो रहे हैं। ऐसे में Som Distilleries and Breweries के बोर्ड ने मंगलवार को अपनी बैठक में 1:1 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी। इसका मतलब यह है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर में स्प्लिट किया जाएगा। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह 30 अप्रैल, 2024 को होने वाली EGM में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। बता दें कि शेयर ने पिछले एक साल में जोरदार रिटर्न दिया है।

राइट्स इश्यू

यह दूसरा मौका है जब कंपनी अपना स्टॉक स्प्लिट कर रही है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2020 में अपने स्टॉक को 10 रुपये से 5 रुपये तक स्प्लिट किया था। आखिरी बड़ा कॉर्पोरेट इवेंट जो कंपनी की ओर से किया गया था वो अप्रैल 2023 में राइट्स इश्यू है। स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर बाजार में स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। Ex-Split Date पर, रिकॉर्ड तारीख तक स्टॉक रखने वाले निवेशकों को डीमैट खातों में नए शेयर हासिल होंगे और शेयर की कीमत विभाजन अनुपात के अनुसार एडजस्ट की जाएगी।

शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की दिखी तेजी

वहीं स्टॉक स्प्लिट के ऐलान के साथ ही आज स्टॉक में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। शेयर के दाम 2 अप्रैल 2024 को 11.75 रुपये (4.18%) की तेजी के साथ NSE पर 292.80 रुपये पर बंद हुए। वहीं शेयर का 52 वीक हाई 390 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 142.33 रुपये रहा। इसके साथ ही शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 90 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

कहां-कहां है कंपनी की पहुंच

कंपनी बीयर के प्रॉडक्शन और भारत में बने विदेशी शराब के मिश्रण और बॉटलिंग में लगी हुई है। कंपनी के पास पूरे भारत में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल सहित राज्यों में सप्लायर का एक मजबूत बिक्री और वितरण नेटवर्क है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article