Indigo & Spicejet Share Price: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मार्केट शेयर जनवरी में घटकर 60.2 प्रतिशत रह गया, जो दिसंबर 2023 में 61.8 प्रतिशत था। वहीं स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 5.6 फीसदी पर बरकरार रहा। इन आंकड़ों का सुबह के कारोबार में इंडिगो के शेयर पर निगेटिव असर दिखा था और कमजोर स्थिति में था। हालांकि शेयर ने वापसी करते हुए करीब 3 बजे तक लगभग 0.70 फीसदी की बढ़त बना ली है। हालांकि स्पाइसजेट के शेयर जोरदार तेजी आई है। इसका शेयर 9 फीसदी मजबूत हुआ है।
ये भी पढ़ें -
स्पाइसजेट के शेयर में शानदार तेजी
स्पाइसजेट का शेयर बीएसई पर 63.63 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 64.25 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 71.90 रु तक चढ़ा है। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 5.74 रु या 9.02 फीसदी की मजबूती के साथ 69.37 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,735.6 करोड़ रु है।
इंडिगो ने की वापसी
इंडिगो का शेयर बीएसई पर 3029.25 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,050.15 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 3,011.35 रु तक फिसला। मगर पौने 2 बजे के बाद से ये हरे निशान में है। इस समय इंडिगो का शेयर 20.75 रु या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 3050 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.18 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा भाव 3,301.40 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
