बिजनेस

SpiceJet के पायलटों की सैलरी बढ़कर मंथली 7.5 लाख हुई, अलग से मिलेगा एक लाख का लॉयल्टी प्राइज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 24, 2023, 09:20 AM IST

SpiceJet Pilots Salary Hike: बजट एयरलाइन सर्व‍िस देने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन ने पायलटों (कैप्टन) के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया क‍ि पायलटों का 75 घंटे की उड़ान के लिए हर महीने की सैलरी बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये कर दी गई है।

Image

स्पाइसजेट एयरलाइन

Photo : iStock

SpiceJet Pilots Salary Hike: बजट एयरलाइन सर्व‍िस देने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन ने पायलटों (कैप्टन) के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया क‍ि पायलटों का 75 घंटे की उड़ान के लिए हर महीने की सैलरी बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये कर दी गई है। नई सैलरी 16 मई, 2023 से लागू होगी। इससे पहले एयरलाइन ने नवंबर, 2022 में पायलटों का मास‍िक वेतन बढ़ाकर 80 घंटे की उड़ान के लिए 7 लाख रुपये किया था।

यह भी पढ़ें

और क्या मिलेगा

एयरलाइन ने पायलटों के लिए एक पद से जुड़ी निष्‍ठा से संबंधित अवार्ड की भी घोषणा की है। ट्रेनी और फर्स्ट ऑफिसर्स की सैलरी में भी बढ़ोतरी की गई। एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में कहा गया क‍ि पायलटों का 75 घंटे की उड़ान के लिए मंथली सैलरी बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये की जा रही है। एयरलाइन ने अपने पायलट्स के ल‍िए हर महीने एक लाख रुपये तक के ऑफिस से जुड़े मासिक लॉयल्टी पुरस्कार की घोषणा की। यह उनके मासिक वेतन के अलावा होगा।

ग्राहकों के ल‍िए भी ऑफर

स्पाइसजेट 18वीं वर्षगांठ पर अपने ग्राहकों के लिए धांसू ऑफर लेकर आई है। ऑफर के तहत यात्र‍ियों को महज 1818 रुपये में फ्लाइट बुक करा सकते हैं। एयरलाइन की तरफ से यह खास ऑफर रेगुलर पैसेंजर्स के लिए लाया गया है। एयरलाइन की तरफ से वनवे डोमेस्टिक फेयर स्‍पेशल सेल अनाउंस की गई है। ऑफर का फायदा आप खासतौर पर बेंगलुरु- गोवा (Bengaluru-Goa) और मुंबई- गोवा (Mumbai-Goa) रूट पर उठा सकते हैं। इसके ल‍िए आप 23 से 28 मई तक ट‍िकट बुक करा सकते हैं।

स्पाइसजेट की m-site या mobile app से टिकट बुक करते समय यात्री अत‍िर‍िक्‍त फायदा उठा सकते हैं। स्पाइटजेट ऐसे यात्र‍ियों को फ्री में फ्लाइट का 3000 रुपये तक का वाउचर दे रहा है, जो 2023 में 18 साल के हुए हैं या होने जा रहे हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article