बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 जून 2026: लगातार चौथे दिन लुढ़की कीमत, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K के ताजा दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 19 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव रात तक 1.5% घटकर यानी 2235 रुपये गिरावट के साथ 1,47,074 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 149309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को 4500 रुपये की गिरावट हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 60.70 डॉलर यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,48,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,44,941 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 148093 रुपये प्रति 10 ग्राम144941 रुपये प्रति 10 ग्राम144970 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 147500 रुपये प्रति 10 ग्राम144361 रुपये प्रति 10 ग्राम144390 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 135653 रुपये प्रति 10 ग्राम132766 रुपये प्रति 10 ग्राम132793 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 111070 रुपये प्रति 10 ग्राम108706 रुपये प्रति 10 ग्राम108728 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 86634 रुपये प्रति 10 ग्राम84791 रुपये प्रति 10 ग्राम84808 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹14,728₹1,47,280₹4,17,532₹1,71,785
22 कैरेट सोना₹13,501₹1,35,007₹3,82,737₹1,57,469
20 कैरेट सोना₹12,273₹1,22,733₹3,47,943₹1,43,154
18 कैरेट सोना₹11,046₹1,10,460₹3,13,149₹1,28,838
16 कैरेट सोना₹9,819₹98,187₹2,78,355₹1,14,523
14 कैरेट सोना₹8,591₹85,913₹2,43,560₹1,00,208
12 कैरेट सोना₹7,364₹73,640₹2,08,766₹85,892
10 कैरेट सोना₹6,137₹61,367₹1,73,972₹71,577

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146010₹133850₹109540
मुंबई₹145860₹133700₹109390
कोलकाता₹145860₹133700₹109390
चेन्नई₹148040₹135700₹113500
पटना₹145910₹133750₹109440
लखनऊ₹146010₹133850₹109540
कानपुर₹146010₹133850₹109540
मेरठ₹146010₹133850₹109540
अयोध्या₹146010₹133850₹109540
गाजियाबाद₹146010₹133850₹109540
नोएडा₹146010₹133850₹109540
गुरुग्राम₹146010₹133850₹109540
चंडीगढ़₹146010₹133850₹109540
जयपुर₹146010₹133850₹109540
लुधियाना₹146010₹133850₹109540
गुवाहाटी₹145860₹133700₹109390
इंदौर₹145910₹133750₹109440
अहमदाबाद₹145910₹133750₹109440
सूरत₹145910₹133750₹109440
वडोदरा₹145910₹133750₹109440
पुणे₹145860₹133700₹109390
नागपुर₹145860₹133700₹109390
नासिक₹145890₹133730₹109420
बैंगलोर₹145860₹133700₹109390
भुवनेश्वर₹145860₹133700₹109390
रायपुर₹145860₹133700₹109390
हैदराबाद₹145860₹133700₹109390
कटक₹145860₹133700₹109390
केरल₹145860₹133700₹109390

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और यह 960 रुपये टूटकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 960 रुपये टूटकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर 4,266.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को फ़्यूचर्स ट्रेडिंग में सोने की कीमतें 1593 रुपये गिरकर 1,52,286 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, क्योंकि हाजिर बाजार में मांग कम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट्स 1,593 रुपये या 1.04 प्रतिशत गिरकर 1,52,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुए। ग्लोबल स्तर पर न्यूयॉर्क में गोल्ड फ़्यूचर्स 1.37 प्रतिशत बढ़कर 4,315.14 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गए। जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह गिरावट कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि यह गिरावट घरेलू शेयर बाजार के मजबूत रहने और डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने की वजह से आई। इससे निवेशकों ने वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में मामूली सुधार के बावजूद सर्राफा से अपना पैसा निकालकर दूसरी जगह लगाना शुरू कर दिया। बाजार के प्रतिभागियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया नीतिगत फैसले और नए फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों के असर का भी आकलन किया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, क्योंकि नए फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों से संकेत मिला कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, तो वर्ष 2026 में ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व के स्थिर आर्थिक विकास और मजबूत श्रम बाजार के आकलन ने डॉलर को मजबूत किया और सर्राफा की कीमतों पर दबाव डाला।

जबकि यह बढ़ोतरी तब हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए एक रूपरेखा बनाने के मकसद से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article