बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 जून 2026: कीमत में 4800 रुपये गिरावट, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 17 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव शाम तक 0.31% घटकर यानी 476 रुपये गिरावट के साथ 1,52,615 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,091 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोना 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 150105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,148 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 150663 रुपये प्रति 10 ग्राम150105 रुपये प्रति 10 ग्राम150148 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 150060 रुपये प्रति 10 ग्राम149504 रुपये प्रति 10 ग्राम149547 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 138007 रुपये प्रति 10 ग्राम137496 रुपये प्रति 10 ग्राम137536 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 112997 रुपये प्रति 10 ग्राम112579 रुपये प्रति 10 ग्राम112611 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 88138 रुपये प्रति 10 ग्राम87811 रुपये प्रति 10 ग्राम87837 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹152,880₹433,408₹178,316
22 कैरेट सोना₹140,140₹397,290₹163,457
20 कैरेट सोना₹127,400₹361,173₹148,597
18 कैरेट सोना₹114,660₹325,056₹133,737
16 कैरेट सोना₹101,920₹288,938₹118,878
14 कैरेट सोना₹89,180₹252,821₹104,018
12 कैरेट सोना₹76,440₹216,704₹89,158
10 कैरेट सोना₹63,700₹180,586₹74,298

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151250₹138650₹113470
मुंबई₹151100₹138500₹113320
कोलकाता₹151100₹138500₹113320
चेन्नई₹153060₹140300₹117500
पटना₹151150₹138550₹113370
लखनऊ₹151250₹138650₹113470
मेरठ₹151250₹138650₹113470
अयोध्या₹151250₹138650₹113470
कानपुर₹151250₹138650₹113470
गाजियाबाद₹151250₹138650₹113470
नोएडा₹151250₹138650₹113470
गुरुग्राम₹151250₹138650₹113470
चंडीगढ़₹151250₹138650₹113470
जयपुर₹151250₹138650₹113470
लुधियाना₹151250₹138650₹113470
गुवाहाटी₹151100₹138500₹113320
जलगांव₹151100₹138500₹113320
इंदौर₹151150₹138550₹113370
अहमदाबाद₹151150₹138550₹113370
सूरत₹151150₹138550₹113370
वडोदरा₹151150₹138550₹113370
पुणे₹151100₹138500₹113320
नागपुर₹151100₹138500₹113320
नासिक₹151130₹138530₹113350
बैंगलोर₹151100₹138500₹113320
भुवनेश्वर₹151100₹138500₹113320
कटक₹151100₹138500₹113320
केरल₹151100₹138500₹113320
रायपुर₹151100₹138500₹113320
हैदराबाद₹151100₹138500₹113320

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई और यह 200 रुपये सस्ता हो गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के बंद भाव से 200 रुपये टूटकर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 4,344.36 डॉलर हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 358 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,558 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 358 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,558 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,822 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,318.05 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से घरेलू शेयर बाजारों में धारणा मजबूत हुई और रुपये को समर्थन मिला, जिससे निवेशक कीमती धातुओं से दूरी बनाने लगे। हालांकि, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुझानों ने स्थानीय बाजारों में गिरावट को सीमित कर दिया, क्योंकि ऊर्जा-जनित महंगाई को लेकर चिंताएं कम होने से विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों में बढ़त हुई।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि तेल की कम कीमतों से हाजिर सोने को फायदा मिल रहा है। मंगलवार को तेल की कीमतें नए निचले स्तर पर आ गईं, क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार के प्रतिभागी अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़ी गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं, जो सर्राफा और जिंस बाजारों में धारणा को प्रभावित कर रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article