बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 जून 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 16 June 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव रात 8.30 बजे तक 0.17% घटकर यानी 266 रुपये गिरावट के साथ 152650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,916 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोना 1,50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,50,094 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 150646 रुपये प्रति 10 ग्राम150094 रुपये प्रति 10 ग्राम150663 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 150043 रुपये प्रति 10 ग्राम149493 रुपये प्रति 10 ग्राम150060 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 137992 रुपये प्रति 10 ग्राम137486 रुपये प्रति 10 ग्राम138007 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 112985 रुपये प्रति 10 ग्राम112571 रुपये प्रति 10 ग्राम112997 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 88128 रुपये प्रति 10 ग्राम87805 रुपये प्रति 10 ग्राम88138 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹1,53,310₹4,34,627₹1,78,818
22 कैरेट₹1,40,534₹3,98,408₹1,63,916
20 कैरेट₹1,27,758₹3,62,189₹1,49,015
18 कैरेट₹1,14,983₹3,25,970₹1,34,113
16 कैरेट₹1,02,207₹2,89,751₹1,19,212
14 कैरेट₹89,431₹2,53,532₹1,04,310
12 कैरेट₹76,655₹2,17,313₹89,409
10 कैरेट₹63,879₹1,81,094₹74,507

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151520₹138900₹113680
मुंबई₹151370₹138750₹113530
कोलकाता₹151370₹138750₹113530
चेन्नई₹153380₹140600₹117900
पटना₹151420₹138800₹113580
लखनऊ₹151520₹138900₹113680
मेरठ₹151520₹138900₹113680
अयोध्या₹151520₹138900₹113680
कानपुर₹151520₹138900₹113680
गाजियाबाद₹151520₹138900₹113680
नोएडा₹151520₹138900₹113680
गुरुग्राम₹151520₹138900₹113680
चंडीगढ़₹151520₹138900₹113680
जयपुर₹151520₹138900₹113680
लुधियाना₹151520₹138900₹113680
गुवाहाटी₹151370₹138750₹113530
इंदौर₹151420₹138800₹113580
अहमदाबाद₹151420₹138800₹113580
वडोदरा₹151420₹138800₹113580
सूरत₹151420₹138800₹113580
पुणे₹151370₹138750₹113530
नागपुर₹151370₹138750₹113530
नासिक₹151400₹138780₹113560
बैंगलोर₹151370₹138750₹113530
भुवनेश्वर₹151370₹138750₹113530
कटक₹151370₹138750₹113530
केरल₹151370₹138750₹113530
रायपुर₹151370₹138750₹113530
हैदराबाद₹151370₹138750₹113530

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा बनने के बाद वैश्विक बाजार में मजबूत रुख का असर इन कीमतों पर दिखा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 2,500 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बाजार के जानकारों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,500 रुपये बढ़कर 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 121.33 डॉलर या लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 4,340.65 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी तब आई जब अमेरिका और ईरान ने दुश्मनी खत्म करने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक अंतरिम समझौते की घोषणा की। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और हाजिर सोना 4,325 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर चला गया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से कच्चे तेल की कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं, महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुईं और ज्यादा सख्त मौद्रिक नीति की संभावना कम हो गई, जबकि कमजोर डॉलर और कम बॉन्ड प्रतिफल ने भी सर्राफा कीमतों को समर्थन दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि 19 जून को होने वाले एक औपचारिक समझौते से महंगाई को लेकर उम्मीदें और कम हो सकती हैं और इससे व्यापक बाजार में स्थिरता को भी मदद मिल सकती है। निवेशक अब अपना ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर लगाएंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article