US Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हो ही गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते पर पहुंचने की बात कही है। ईरान के उप विदेश मंत्री ने भी समझौते पर पहुंचने की पुष्टि की है। इसी बीच फ्रांस के एवियन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो चुका है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम हॉरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि जहाजों की आवाजाही शुरू हो चुकी है और शुक्रवार तक यह पूरी तरह खुल जाएगा।
समझौते पर ट्रंप-वेंस ने किया हस्ताक्षर
अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "हमने ईरान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस दोनों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, दूसरी ओर स्पीकर संसद के स्पीकर बाघेर गलीबाफ ने भी हस्ताक्षर किए हैं। इस ज्ञापन में कुछ बुनियादी बातें बताई गई हैं। पहली बात यह है कि यह हमारे वार्ता और भविष्य में हमारे संबंधों के संचालन की संरचना प्रदान करता है। इसका मूल सिद्धांत यह है कि ईरानी अपने परमाणु कार्यक्रम पर, परमाणु हथियार निर्माण न करने की पुष्टि करने पर, और क्षेत्र में कट्टरपंथ और आतंकवाद को वित्तपोषण न करने पर जितना अधिक सहयोग करेंगे, प्रतिबंधों में ढील और अन्य आर्थिक उपायों के माध्यम से उन्हें विश्व अर्थव्यवस्था में उतना ही अधिक स्वागत किया जाएगा। मूल ढांचा यही है कि यदि वे एक सामान्य देश की तरह व्यवहार करने को तैयार हैं, तो हम भी उनके साथ एक सामान्य देश की तरह व्यवहार करने को तैयार हैं।"
अधिकारियों के अनुसार, समझौते का मूल ढांचा भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों को तय करेगा। इसके तहत ईरान यदि अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर पारदर्शिता दिखाता है, परमाणु हथियार नहीं बनाने की पुष्टि करता है और क्षेत्रीय कट्टरपंथ व आतंक वित्तपोषण को कम करने की दिशा में कदम उठाता है, तो बदले में उसे आर्थिक राहत और प्रतिबंधों में ढील जैसे फायदे दिए जा सकते हैं।
जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा समझौता
ट्रंप ने संकेत दिया कि समझौते का पूरा टेक्स्ट औपचारिक प्रक्रिया के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि किसी भी तरह की प्रतिबंध राहत ईरान के व्यवहार और समझौते के पालन पर निर्भर करेगी। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस रास्ते के खुलने की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट और निवेशकों के भरोसे में सुधार देखा गया।
