बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के दिन क्या है सोना-चांदी की कीमत, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 August 2025: आज रक्षाबंधन का त्योहार है। बहन अपने भाई के लिए राख खरीद रहे हैं तो जानते हैं आज सोने-चांदी की कीमत क्या है। सोना-चांदी 1 लाख रुपए के पार पहुंचकर एक-दूसरे से आगे बढ़ने को आतुर है। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है। रक्षाबंधन के दिन दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

रक्षाबंधन के दिन सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 August 2025 : देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहन अपने भाई के लि सोने-चांदी की राखी भी खरीद रही हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों जानना जरूरी हो जाता है। इन दिनों सोने-सोने चांदी के भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो सोना-चांदी 1 लाख रुपये पार कर धमाल मचा रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 114732 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 100942 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 23 कैरेट: 100538 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 22 कैरेट: 92463 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 18 कैरेट: 75707 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 14 कैरेट: 59051 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी 999: 114732 रुपये प्रति किलो है।

पिछले दिन क्या थे सोना-चांदी के दाम

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1,02,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए बंद स्तर पर रही थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 800 रुपये बढ़कर 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ यह बृहस्पतिवार के 1,02,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर को पार कर गया। पिछले पांच सत्रों में सोने की कीमतों में 5,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। बृहस्पतिवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले पांच सत्रों में चांदी की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। हाजिर सोना 3,388.56 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। कारोबार के दौरान, न्यूयॉर्क में यह कीमती धातु 104.02 डॉलर बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी मामूली बढ़कर 38.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिका द्वारा स्विट्जरलैंड से आयातित एक किलो और 100 औंस सोने की छड़ों पर 39 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई है। इससे एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग बाधित हुआ है और सर्राफा बाजार में नई अस्थिरता आई है। उन्होंने कहा कि इन छड़ों को कर योग्य श्रेणी में पुनर्वर्गीकृत करने से उनकी लंबे समय से चली आ रही छूट समाप्त हो गई है, क्योंकि स्विट्जरलैंड एक प्रमुख रिफाइनिंग केंद्र है। इस कदम से आपूर्ति पक्ष में अनिश्चितता पैदा हुई है और व्यापक भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने में सुरक्षित निवेश की रुचि फिर से जागृत हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, सोने की तेजी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर चिंता के कारण है। विशेष रूप से बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शुल्क लागू होने के बाद चिंता बढ़ी है। इसके अलावा, गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि फेडरल रिजर्व सितंबर की शुरुआत में ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 557 रुपये चढ़कर 1,02,025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 557 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 1,02,025 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,929 लॉट के लिए कारोबार हुआ।विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,393.97 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार को 680 रुपये की तेजी के साथ 1,14,966 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 680 रुपये या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 1,14,966 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 15,933 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.32 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article