बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 दिसंबर 2025: सोना पर लगा ब्रेक, चांदी की चमक बरकरार, जानें अपने शहर के 24k, 22k, 18k गोल्ड के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा दाम जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,79,088 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशााम के रेट
सोना 24 कैरेट 128592 रुपये प्रति 10 ग्राम128691 रुपये प्रति 10 ग्राम128257 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 128077 रुपये प्रति 10 ग्राम128122 रुपये प्रति 10 ग्राम127743 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 117790 रुपये प्रति 10 ग्राम117831 रुपये प्रति 10 ग्राम117483 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 96444 रुपये प्रति 10 ग्राम96478 रुपये प्रति 10 ग्राम96193 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 75226 रुपये प्रति 10 ग्राम75253 रुपये प्रति 10 ग्राम75030 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 178210 रुपये प्रति किलोग्राम179110 रुपये प्रति किलोग्राम179088 रुपये प्रति किलोग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (प्रति10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति10 ग्राम)
दिल्ली₹130290₹119440₹97750
मुंबई₹130140₹119290₹97600
कोलकाता₹130140₹119290₹97600
चेन्नई₹131340₹120390₹100390
लखनऊ₹130290₹119440₹97750
पटना₹130190₹119340₹97650
गाजियाबाद₹130290₹119440₹97750
नोएडा₹130290₹11,9440₹97750
गुडगांव₹130290₹119440₹97750
जयपुर₹130290₹119440₹97750
अहमदाबाद₹130190₹119340₹97650
पुणे₹130140₹119290₹97600
मेरठ₹130290₹119440₹97750
लुधियाना₹130290₹119440₹97750
गुवाहाटी₹130140₹119290₹97600
इंदौर₹130190₹119340₹97650
कानपुर₹130290₹119440₹97750
सूरत₹130190₹119340₹97650
नागपुर₹130140₹119290₹97600
चंडीगढ़₹130290₹119440₹97750
बैंगलोर₹130140₹119290₹97600
अयोध्या₹130290₹119440₹97750
भुवनेश्वर₹130140₹119290₹97600
केरल₹130140₹119290₹97600
हैदराबाद₹130140₹119290₹97600

सोना-चांदी के पिछले दिन के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में चांदी भी 3,500 रुपये उछलकर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 15.10 डॉलर बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.82% की तेजी के साथ 58.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

वैश्विक मजबूती के चलते शुक्रवार को सोने के वायदा भाव बढ़कर 1,30,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी वायदा भी बढ़कर 1,82,426 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुच गई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 751 रुपये (0.58%) बढ़ी और यह 1,30,829 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसमें लगभग 13,154 लॉट का कारोबार हुआ। गुरुवार को सोना वायदा 1,30,078 रुपये पर बंद हुआ था।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध में 4,288 रुपये (2.41%) की बढ़त दर्ज हुई, और भाव 1,82,426 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गए। इसमें 14,384 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले सत्र में यह 1,78,138 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक वायदा बाजार में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना 17.45 डॉलर बढ़कर 4,260.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च 2026 डिलीवरी वाला चांदी अनुबंध 2.25% की तेजी के साथ 58.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कीमतों में बढ़ोतरी के कारण

पीटीआई-भाषा के अनुसार, कोटक सिक्योरिटीज ने अपने मार्केट सर्कुलर में बताया कि सोना 4,205 डॉलर के ऊपर बना हुआ है क्योंकि निवेशक अमेरिकी महंगाई आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की नीति के संकेत मिलेंगे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.13% गिरकर 98.87 पर आ गया। यह कमजोरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों को समर्थन दे रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article