बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 अप्रैल 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के जेवर खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 April 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 2,300 रुपये या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.55% चढ़कर यानी 820 रुपये तेजी के साथ 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,47,891 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम147891 रुपये प्रति 10 ग्राम148899 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम147299 रुपये प्रति 10 ग्राम148303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम135468 रुपये प्रति 10 ग्राम136391 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम110918 रुपये प्रति 10 ग्राम111674 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम86516 रुपये प्रति 10 ग्राम87106 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149280₹136850₹112000
मुंबई₹149130₹136700₹111850
कोलकाता₹149130₹136700₹111850
चेन्नई₹150660₹138100₹115200
पटना₹149180₹136750₹111900
लखनऊ₹149280₹136850₹112000
अयोध्या₹149280₹136850₹112000
मेरठ₹149280₹136850₹112000
कानपुर₹149280₹136850₹112000
गाजियाबाद₹149280₹136850₹112000
नोएडा₹149280₹136850₹112000
गुरुग्राम₹149280₹136850₹112000
चंडीगढ़₹149280₹136850₹112000
जयपुर₹149280₹136850₹112000
लुधियाना₹149280₹136850₹112000
गुवाहाटी₹149130₹136700₹111850
इंदौर₹149180₹136750₹111900
अहमदाबाद₹149180₹136750₹111900
वडोदरा₹149180₹136750₹111900
सूरत₹149180₹136750₹111900
पुणे₹149130₹136700₹111850
नागपुर₹149130₹136700₹111850
नासिक₹149160₹136730₹111880
बैंगलोर₹149130₹136700₹111850
भुवनेश्वर₹149130₹136700₹111850
कटक₹149130₹136700₹111850
केरल₹149130₹136700₹111850
रायपुर₹149130₹136700₹111850
हैदराबाद₹149130₹136700₹111850

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में खास उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने के दाम स्थिर रहे। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर टिका रहा। इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में सुस्ती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 3,500 रुपये यानी 2.26% टूटकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखी गई, जहां हाजिर सोना 166.79 डॉलर (3.51%) गिरकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 6,004 रुपये यानी 3.91% गिरकर 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी के साथ पिछले चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। वहीं, कॉमेक्स पर जून डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 194.70 डॉलर (4.05%) गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, शुक्रवार को वैश्विक बाजार ‘गुड फ्राइडे’ के कारण बंद थे, जिससे कोई नया संकेत नहीं मिला और घरेलू कीमतें सीमित दायरे में रहीं। कमजोर मांग ने भी कीमतों को स्थिर बनाए रखा। गुरुवार की गिरावट के पीछे मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव रहा। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिसने सोने की कीमतों पर दबाव डाला। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित तनाव और बढ़ने की आशंका ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी का भी असर सोने पर पड़ा। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी ‘नॉन-फार्म पेरोल’ रिपोर्ट पर है। यदि यह रिपोर्ट मजबूत रहती है, तो आने वाले समय में सोने की कीमतों पर और दबाव देखा जा सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article