बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 नवंबर 2025: क्या है सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 November 2025: सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमतें लुढ़कती हैं तो कभी चढ़ती हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी घटती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,20,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव भी लुढ़क कर 1,46,150 रुपये प्रति किलो हो गया। गुरपुरब यानी गुरु नानक जयंती की वजह से बुधवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए इस दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1200 रुपये गिरकर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 2,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। घरेलू वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1,20,573 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह MCX पर चांदी के वायदा भाव गिरकर 1,46,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर सोना गिरकर 3,994.81 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी घटकर 47.75 डॉलरप्रति औंस हो गई। अब जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम। साथ में चांदी की कीमत भी।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 120419 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 119937 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 110304 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 90314 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 70445 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 146150 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

देश राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,200 रुपये गिरकर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता (23 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये गिरकर 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जिससे लगातार दूसरे सत्र में इसकी गिरावट जारी रही। सोमवार को यह 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

चांदी भी मंगलवार को 2,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी का भाव

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 7.84 डॉलर की गिरावट के साथ 3,993.65 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिन वायदा बाजार में सोना का भाव

वायदा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 836 रुपये या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,573 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,332 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

पिछले दिन वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,558 रुपये या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,994.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.62 प्रतिशत टूटकर 47.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव में कमी से सुरक्षित निवेश की मांग घटने के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के दबाव में मंगलवार को सोने में गिरावट आई। अधिकारियों ने अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की संभावना को खारिज कर दिया।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कॉमोडिटी शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि अब बाजार का ध्यान आगामी एडीपी रोजगार और आईएसएम पीएमआई आंकड़ों पर है, जबकि सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और चीन द्वारा सोने पर टैक्स प्रोत्साहन वापस लेने से धारणा पर असर पड़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article