बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 जुलाई 2025: लुढ़के सोने-चांदी, खरीदने का अच्छा मौका, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है। ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ ऐलान के बाद आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार शाम बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98534 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी घटकर 109950 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट99017 रुपये98414 रुपये98534 रुपये
सोना 23 कैरेट98620 रुपये98020 रुपये98139 रुपये
सोना 22 कैरेट90700 रुपये90147 रुपये90257 रुपये
सोना 18 कैरेट74263 रुपये73811 रुपये73901 रुपये
सोना 14 कैरेट57925 रुपये57572 रुपये57642 रुपये
चांदी 999113400 रुपये प्रति किलो111745 रुपये प्रति किलो109950 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी का भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। इस तरह सोने में पिछले पांच सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला रुक गया। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 650 रुपये बढ़कर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गयी। पिछले बाजार बंद के समय यह 97,550 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा संघ के अनुसार, इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। मंगलवार को यह 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 3,330.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था। हालांकि, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी गिरावट के साथ 38.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्यों बढ़े सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रुपये में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण रुपये में गिरावट आई।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक अगस्त की समयसीमा से पहले लगभग 20-25 प्रतिशत शुल्क दरों के संकेत देने के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 52 पैसे गिरकर 87.43 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी, जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोना स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा है... क्योंकि निवेशक अमेरिका के प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े, एडीपी रोजगार, लंबित घरेलू बिक्री और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) का ब्याज दर का निर्णय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि फेडरल रिजर्व द्वारा दरों को अपरिवर्तित रखने की व्यापक उम्मीद है, बाजार, खासकर तीव्र राजनीतिक दबाव और मिश्रित आर्थिक संकेतों के बीच नीतिगत दृष्टिकोण पर मार्गदर्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक किसी भी भविष्य के संकेत के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की टिप्पणी पर भी बारीकी से नज़र रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, जीडीपी के आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में नई जानकारी प्रदान करेंगे और संभावित रूप से आगे चलकर फेडरल रिजर्व के रुख को प्रभावित करेंगे।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 28 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 28 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,725 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,622 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.13 डॉलर प्रति औंस रही।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 150 रुपये चढ़कर 99,269 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 150 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 99,269 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,181 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,327.08 डॉलर प्रति औंस रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article