बिजनेस

सोना-चांदी के रेट और लुढ़के, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

इन दिनों सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही यह भी देखें कि आज चांदी का भाव किस स्तर पर पहुंचा है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- istock)

Photo : iStock

भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी के दामों में अब गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,21,077 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का भाव घटकर ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमतें 4,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव 1,546 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,964 रुपये या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत टूटकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रहा। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम। दिन भर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होगा, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट121518 रुपये प्रति 10 ग्राम122402 रुपये प्रति 10 ग्राम121077 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट121031 रुपये प्रति 10 ग्राम121912 रुपये प्रति 10 ग्राम120593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट111310 रुपये प्रति 10 ग्राम112120 रुपये प्रति 10 ग्राम110907 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट91139 रुपये प्रति 10 ग्राम91802 रुपये प्रति 10 ग्राम90809 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट71088 रुपये प्रति 10 ग्राम71605 रुपये प्रति 10 ग्राम70831 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 147033 रुपये प्रति किलोग्राम148030 रुपये प्रति किलोग्राम145031 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन के सोना का भाव

दिवाली के उत्सव के कारण चार दिनों के अवकाश के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार फिर से शुरू हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 18 अक्टूबर को इसका भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट (99.5% शुद्धता) सोना भी घटकर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। शनिवार को यह 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन के चांदी का भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को चांदी 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को हाजिर सोना 38.47 डॉलर (0.93%) की गिरावट के साथ 4,087.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर भी 1.66 डॉलर घटकर 48.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन के सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,109 रुपये (0.89%) गिरकर 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 12,958 लॉट का कारोबार हुआ। फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,075 रुपये (0.86%) टूटकर 1,24,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 2,239 लॉट का सौदा हुआ।

पिछले दिन के चांदी का वायदा भाव

दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,683 रुपये (1.81%) गिरकर 1,45,829 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जिसमें 21,080 लॉट का कारोबार हुआ। मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,206 रुपये (1.47%) घटकर 1,47,878 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जिसमें 5,250 लॉट के सौदे हुए।

कॉमेक्स पर सोने-चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना 0.50% गिरकर 4,124.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का वायदा भाव 1.06% घटकर 48.19 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार शुक्रवार को सोना मजबूती बरकरार रखने में असफल रहा क्योंकि बाजार हाल की तेजी के बाद तकनीकी सुधार के दौर में था। सप्ताह की शुरुआत में तेज बिकवाली के बाद व्यापारी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद भारत में सोने की मांग में कमी आने की संभावना है क्योंकि त्योहारों के बाद उपभोक्ता खरीदारी कम कर देते हैं।

उधर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर बढ़े आशावाद के बीच कारोबारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने और चांदी दोनों के वायदा भावों में गिरावट दर्ज की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article