Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 126,057 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,62,667 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 126081 रुपये प्रति 10 ग्राम | 1258571 रुपये प्रति 10 ग्राम | 126057 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 125576 रुपये प्रति 10 ग्राम | 125353 रुपये प्रति 10 ग्राम | 125552 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 115490 रुपये प्रति 10 ग्राम | 115285 रुपये प्रति 10 ग्राम | 115468 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 94561 रुपये प्रति 10 ग्राम | 94393 रुपये प्रति 10 ग्राम | 94542 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 73757 रुपये प्रति 10 ग्राम | 73626 रुपये प्रति 10 ग्राम | 73743 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 159025 रुपये प्रति किलोग्राम | 161783 रुपये प्रति किलोग्राम | 162667 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,200 रुपये बढ़कर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। 13 नवंबर को, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाला सोना क्रमशः 1,30,900 रुपये और 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 2,300 रुपये बढ़कर 1,63,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 33.50 डॉलर बढ़कर 4,164.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 1.71 प्रतिशत बढ़कर 52.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
सोने-चांदी के वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोना अनुबंध का वायदा भाव 475 रुपये बढ़कर 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जिसमें 7,926 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी वायदा में भी तेजी आई, जिसके दिसंबर डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,388 रुपये बढ़कर 1,57,709 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 8,239 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 28.20 डॉलर बढ़कर 4,193.40 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर अनुबंध वाले चांदी वायदा का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 51.61 डॉलर प्रति औंस हो गया।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के संभावित ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीद के बीच बुधवार को सोने में बढ़त जारी रही और यह दो सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि दो फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की हालिया नरम टिप्पणियों के बाद, अमेरिका के नरम वृहद आर्थिक आंकड़ों ने अगले महीने संभावित कटौती की उम्मीदों को और मजबूत किया है। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में देरी के कारण दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा मिलने से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया।
कमजोर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बल मिलने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई।
