बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 फरवरी 2026: रेट में तेजी बरकरार, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 February 2026 : सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 0.37% चढ़कर यानी 596 रुपये तेजी के साथ 1,60,305 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,61,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,59,087 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 158022 रुपये प्रति 10 ग्राम159087 रुपये प्रति 10 ग्राम159097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 157389 रुपये प्रति 10 ग्राम158450 रुपये प्रति 10 ग्राम158460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 144748 रुपये प्रति 10 ग्राम145724 रुपये प्रति 10 ग्राम145733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 118517 रुपये प्रति 10 ग्राम119315 रुपये प्रति 10 ग्राम119323 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 92443 रुपये प्रति 10 ग्राम93066 रुपये प्रति 10 ग्राम93072 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161720₹148250₹121330
मुंबई₹161570₹148100₹121180
कोलकाता₹161570₹148100₹121180
चेन्नई₹162550₹149000₹127500
पटना₹161620₹148150₹121230
लखनऊ₹161720₹148250₹121330
मेरठ₹161720₹148250₹121330
अयोध्या₹161720₹148250₹121330
कानपुर₹161720₹148250₹121330
गुरुग्राम₹161720₹148250₹121330
चंडीगढ़₹161720₹148250₹121330
गाजियाबाद₹161720₹148250₹121330
नोएडा₹161720₹148250₹121330
जयपुर₹161720₹148250₹121330
लुधियाना₹161720₹148250₹121330
गुवाहाटी₹161570₹148100₹121180
इंदौर₹161620₹148150₹121230
अहमदाबाद₹161620₹148150₹121230
सूरत₹161620₹148150₹121230
नागपुर₹161570₹148100₹121180
पुणे₹161570₹148100₹121180
नासिक₹161600₹148130₹121210
वडोदरा₹161620₹148150₹121230
बैंगलोर₹161570₹148100₹121180
भुवनेश्वर₹161570₹148100₹121180
कटक₹161570₹148100₹121180
रायपुर₹161570₹148100₹121180
हैदराबाद₹161570₹148100₹121180
केरल₹161570₹148100₹121180

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार सोना 1,300 रुपये के नुकसान के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर थोड़ी बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

हाजिर मांग में गिरावट से वायदा कारोबार में सोने की कीमत गुरुवार को 539 रुपये घटकर 1,60,606 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 539 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 0.59 प्रतिशत बढ़कर 5,196.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान 647 लॉट का कारोबार हुआ।

क्यों गिरे दाम

कारोबारियों ने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख और सप्ताह की शुरुआत में कीमतों के तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हल्की मुनाफावसूली की वजह से हुई। मजबूत डॉलर ने सर्राफा में निवेश की दिलचस्पी को और कम कर दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण रही। एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैश्विक संकेतों में कमजोरी सोने की कीमतों में गिरावट की वजह रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article