बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 नवंबर 2025: सोना-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं आज देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Gold price today, Silver price today

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,081 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,59,025 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 125119 रुपये प्रति 10 ग्राम126004 रुपये प्रति 10 ग्राम126081 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 124618 रुपये प्रति 10 ग्राम125499 रुपये प्रति 10 ग्राम125576 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 114609 रुपये प्रति 10 ग्राम115420 रुपये प्रति 10 ग्राम115490 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 93839 रुपये प्रति 10 ग्राम94503 रुपये प्रति 10 ग्राम94561 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73195 रुपये प्रति 10 ग्राम73712 रुपये प्रति 10 ग्राम73757 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 156320 रुपये प्रति किलोग्राम157856 रुपये प्रति किलोग्राम159025 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के दाम

शादी-विवाह के मौसम की मांग के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ताजा खरीदारी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। सर्राफा में तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गयी। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लिवाली देखी गई। यह 5,800 रुपये बढ़कर 1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.09 प्रतिशत टूटकर 4,131.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि हाजिर चांदी 0.40 प्रतिशत टूटकर 51.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में, दिसंबर डिलीवरी वाले सोना के अनुबंध की कीमत 1,458 रुपये बढ़कर 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 8,599 लॉट का कारोबार हुआ। सोना के साथ-साथ चांदी वायदा में भी लिवाली देखी गयी। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 2,583 रुपये बढ़कर 1,57,065 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी, जिसमें 9,492 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 47.8 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,142 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब इसमें बढ़त दर्ज की गयी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक व्यापारियों ने कहा कि शादियों के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ी है। विश्व की प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर डॉलर से भी सुरक्षित निवेश वाले विकल्पों की मांग बढ़ी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक कॉमोडिटी, सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई, जिसकी वजह कमजोर डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों के बाद दिसंबर में ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदें थीं।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article