बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 मार्च 2026: रेट में 5000 रुपये इजाफा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38% बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। सोने का पिछला बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 82.17 डॉलर या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3.67% चढ़कर यानी 5104 तेजी के साथ 1,44,016 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,46,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 144643 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 140420 रुपये प्रति 10 ग्राम144643 रुपये प्रति 10 ग्राम146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139858 रुपये प्रति 10 ग्राम144064 रुपये प्रति 10 ग्राम145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128625 रुपये प्रति 10 ग्राम132493 रुपये प्रति 10 ग्राम133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 105315 रुपये प्रति 10 ग्राम108482 रुपये प्रति 10 ग्राम109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82146 रुपये प्रति 10 ग्राम84616 रुपये प्रति 10 ग्राम85530 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146820₹134600₹110160
मुंबई₹146670₹134450₹110010
कोलकाता₹146670₹134450₹110010
चेन्नई₹148370₹136000₹113500
पटना₹146720₹134500₹110060
लखनऊ₹146820₹134600₹110160
कानपुर₹146820₹134600₹110160
मेरठ₹146820₹134600₹110160
अयोध्या₹146820₹134600₹110160
गाजियाबाद₹146820₹134600₹110160
नोएडा₹146820₹134600₹110160
गुरुग्राम₹146820₹134600₹110160
चंडीगढ़₹146820₹134600₹110160
जयपुर₹146820₹134600₹110160
पुणे₹146670₹134450₹110010
लुधियाना₹146820₹134600₹110160
गुवाहाटी₹146670₹134450₹110010
इंदौर₹146720₹134500₹110060
अहमदाबाद₹146720₹134500₹110060
वडोदरा₹146720₹134500₹110060
सूरत₹146720₹134500₹110060
नागपुर₹146670₹134450₹110010
नासिक₹146700₹134480₹110040
बैंगलोर₹146670₹134450₹110010
भुवनेश्वर₹146670₹134450₹110010
कटक₹146670₹134450₹110010
केरल₹146670₹134450₹110010
रायपुर₹146670₹134450₹110010
हैदराबाद₹146670₹134450₹110010

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसके भाव 1,200 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 9 सत्रों की गिरावट के बाद संभला और 16.96 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,423.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक विकासक्रम को लेकर अनश्चितताओं के बीच लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,260 रुपये की गिरावट के साथ 1,37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,260 रुपये यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोना वायदा 62.4 डॉलर या 1.42 प्रतिशत फिसलकर 4,344.9 डॉलर प्रति औंस रह गया। सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 14,897 रुपये या 10.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन आंशिक रूप से सुधरकर 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि लगातार नौ दिन तक गिरने के बाद, हाजिर सोना विदेशी बाजारों में लगभग 4,420 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा है। ईरान युद्ध को लेकर सावधानी भरी उम्मीदें इसकी वजह हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों के खिलाफ पांच दिनों के संघर्षविराम की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्षविराम की प्रभावशीलता को लेकर अभी संदेह बना हुआ है, जिसके चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक मोर्चे से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के कारण निकट भविष्य में सर्राफा की कीमतें अस्थिर रहने की संभावना है। कारोबारियों ने घरेलू सोने की कीमतों में आए इस उछाल का श्रेय वैश्विक जिंस बाजारों में आये सुधार और हाल ही में कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद निचले स्तर पर हुई कुछ खरीदारी को दिया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर परस्पर विरोधी बयानों के कारण कीमती धातु की कीमतें दबाव में रहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article