बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 अगस्त 2025: सोना-चांदी में फिर उछाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव हुआ। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, विदेशी बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद फिर कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 100488 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 116133 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट99358 रुपये प्रति 10 ग्राम100345 रुपये प्रति 10 ग्राम100488 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट98960 रुपये प्रति 10 ग्राम99943 रुपये प्रति 10 ग्राम100086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट91012 रुपये प्रति 10 ग्राम91916 रुपये प्रति 10 ग्राम92047 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट74519 रुपये प्रति 10 ग्राम75259 रुपये प्रति 10 ग्राम75366 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58124 रुपये प्रति 10 ग्राम58702 रुपये प्रति 10 ग्राम58786 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999113906 रुपये प्रति किलो116533 रुपये प्रति किलो116133 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी के दाम क्या रहे?

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के चलते 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 250 रुपये घटकर 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि गुरुवार को यह 1,00,620 रुपये पर बंद हुई थी। इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,00,200 रुपये था (सभी टैक्स सहित)। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में शुक्रवार को 1,000 रुपये की बड़ी तेजी देखी गई। यह अब बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि गुरुवार को यह 1,14,000 रुपये थी। न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.25% गिरकर 3,330.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हाजिर चांदी भी 0.48% की गिरावट के साथ 37.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी का कहना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में हैं। व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के जैक्सन हॉल संगोष्ठी में होने वाले संबोधन का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मिले-जुले संकेतों के चलते फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दर में कटौती कर सकता है। हालांकि, यह निर्णय आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

वायदा बाजार में सोने का हाल

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध में 213 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 99,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें कुल 13,588 लॉट का कारोबार हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का वायदा भाव 0.35% गिरकर 3,327.17 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी की तेजी

MCX पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध में शुक्रवार को 183 रुपये की तेजी आई और यह 1,13,523 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,778 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों द्वारा नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 0.36% की गिरावट के साथ 38.01 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article