बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 नवंबर 2025: सोना-चांदी में उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 November 2025 : सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का रेट भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी गिरावट हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,308 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 1,53,650 रुपये प्रति किलो हो गया। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट123146 रुपये प्रति 10 ग्राम123057 रुपये प्रति 10 ग्राम123308 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट122653 रुपये प्रति 10 ग्राम122564 रुपये प्रति 10 ग्राम122814 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट112802 रुपये प्रति 10 ग्राम112720 रुपये प्रति 10 ग्राम112950 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट92360 रुपये प्रति 10 ग्राम92293 रुपये प्रति 10 ग्राम92481 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट72040 रुपये प्रति 10 ग्राम71988 रुपये प्रति 10 ग्राम72135 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999151129 रुपये प्रति किलोग्राम153054 रुपये प्रति किलोग्राम153650 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन के सोना–चांदी के भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोना 600 रुपये सस्ता होकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये गिरकर 1,25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में चांदी भी कमजोर रही और इसकी कीमत 2,000 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड 0.38% गिरकर 4061.91 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी फ्यूचर्स 2.13% टूटकर 49.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

वायदा बाजार (MCX) में सोना–चांदी

सोना (दिसंबर अनुबंध): 355 रुपये या 0.29% की गिरावट, भाव 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम। कुल कारोबार: 10,453 लॉट। चांदी (दिसंबर अनुबंध): 2,111 रुपये या 1.37% की गिरावट, भाव 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम। कुल कारोबार: 12,907 लॉट। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स गोल्ड (दिसंबर): 0.14% गिरकर 4,054.46 डॉलर प्रति औंस। कॉमेक्स सिल्वर (दिसंबर) करीब 2% की गिरावट के साथ 49.34 डॉलर प्रति औंस।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, उम्मीद से बेहतर आए US जॉब्स डेटा ने इस बात को मजबूत किया है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर की मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। यही कारण है कि कीमती धातुओं में कमजोरी दिख रही है। सितंबर में US नॉन-फार्म पेरोल 119,000 बढ़ा, जो अनुमानित 50,000 से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि रुपये में भारी गिरावट की वजह से दिन के बाद के हिस्से में घरेलू बाजार में सोने की गिरावट कुछ कम दिखाई दी।

LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स गोल्ड 1% गिरकर 4,035 डॉलर पर आ गया, जबकि रुपये में कमजोरी के कारण MCX गोल्ड में गिरावट तुलनात्मक रूप से कम रही। U.S. नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने फेड द्वारा दिसंबर में संभावित रेट कट की उम्मीद को कमजोर कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार का सेंटिमेंट दबाव में है। उन्होंने बताया कि सोना 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में उतार–चढ़ाव कर सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article