बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 फरवरी 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 February 2026 : सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,300 रुपये या 2.06 प्रतिशत बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव 2.91% चढ़कर यानी 4568 रुपये तेजी के साथ 1,61,444 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,58,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट155066 रुपये प्रति 10 ग्राम158428 रुपये प्रति 10 ग्राम158220 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट154445 रुपये प्रति 10 ग्राम157794 रुपये प्रति 10 ग्राम157586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट142040 रुपये प्रति 10 ग्राम145120 रुपये प्रति 10 ग्राम144930 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट116300 रुपये प्रति 10 ग्राम118821 रुपये प्रति 10 ग्राम118665 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट90714 रुपये प्रति 10 ग्राम92680 रुपये प्रति 10 ग्राम92559 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161500₹148050₹121160
मुंबई₹161350₹147900₹121010
कोलकाता₹161350₹147900₹121010
चेन्नई₹162110₹148600₹127200
पटना₹161400₹147950₹121060
लखनऊ₹161500₹148050₹121160
मेरठ₹161500₹148050₹121160
अयोध्या₹161500₹148050₹121160
कानपुर₹161500₹148050₹121160
गाजियाबाद₹161500₹148050₹121160
नोएडा₹161500₹148050₹121160
गुरुग्राम₹161500₹148050₹121160
चंडीगढ़₹161500₹148050₹121160
जयपुर₹161500₹148050₹121160
लुधियाना₹161500₹148050₹121160
गुवाहाटी₹161350₹147900₹121010
इंदौर₹161400₹147950₹121060
अहमदाबाद₹161400₹147950₹121060
वडोदरा₹161400₹147950₹121060
सूरत₹161400₹147950₹121060
नागपुर₹161350₹147900₹121010
पुणे₹161350₹147900₹121010
नासिक₹161380₹147930₹121040
बैंगलोर₹161350₹147900₹121010
भुवनेश्वर₹161350₹147900₹121010
कटक₹161350₹147900₹121010
केरल₹161350₹147900₹121010
रायपुर₹161350₹147900₹121010
हैदराबाद₹161350₹147900₹121010

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला। सोना 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इससे पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता यानी 24 कैरेट सोना 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 30.83 डॉलर (0.62 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 0.85 प्रतिशत चढ़कर करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। Multi Commodity Exchange पर अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,315 रुपये (0.85 प्रतिशत) बढ़कर 1,56,134 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 49.55 डॉलर (1 प्रतिशत) की तेजी के साथ 5,046.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई भाषा के अनुसार, Kotak Securities के जिंस शोध विभाग में सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला ने कहा कि संभावित अमेरिका-ईरान तनाव की आशंकाओं के बीच सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी भी 81 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत खपत व्यय (PCE) महंगाई दर, चौथी तिमाही के जीडीपी और फ्लैश पीएमआई जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

वहीं, Lemon Markets Desk के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में आई तेज अस्थिरता के बाद निवेशक गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता निकट अवधि में बाजार की दिशा तय करेगी।

इसके अलावा, Geojit Investments Limited के रिसर्च प्रमुख (कमोडिटी) हरीश वी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिससे सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article