बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 अक्टूबर 2025: खरीदने का मौका! सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 October 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही रहा है। इनकी कीमतों पर देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या चल रहा है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 October 2025 : कुछ दिनों को छोड़ दें तो भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 3726 रुपये घटकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 10549 रुपये घटकर 1,52,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 6% लुढ़कर 120,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी एमसीएक्स पर 4% गिरकर 144000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। अब IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 123411 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 113499 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 92930 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 70486 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999: 152501 रुपये प्रति किलोग्राम

सोने का भाव - पिछले दिन का हाल

पिछले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। रिकॉर्ड ऊंचाई से आई गिरावट के बाद निवेशकों ने वैल्यू बाइंग का रुख अपनाया, जिससे सोने में तेजी लौटी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 982 रुपये यानी 0.77% बढ़कर 1,27,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 14,913 लॉट का कारोबार हुआ। शुक्रवार को सोने ने 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था, लेकिन बाद में यह पांच दिन की तेजी के बाद 1,27,008 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,680 रुपये या 1.31% चढ़कर 1,29,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जिसमें 1,862 लॉट का कारोबार हुआ। इसने पिछले सत्र में 1,34,024 रुपये का नया उच्च स्तर छुआ था। पिछले सप्ताह कुल मिलाकर सोने की कीमतों में 5,644 रुपये यानी 4.65% की मजबूती दर्ज की गई, जो निवेशकों की मजबूत धारणा का संकेत है।

चांदी का भाव - पिछले दिन का हाल

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,522 रुपये या 0.97% बढ़कर 1,58,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसमें 23,985 लॉट का कारोबार हुआ। MCX पर यह धातु पहले 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छू चुकी है। मार्च 2026 डिलीवरी वाला चांदी वायदा भाव भी 1,292 रुपये या 0.82% बढ़कर 1,59,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा, जिसमें 5,787 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले सत्र में यह 1,72,350 रुपये का उच्च स्तर छू चुका था। बीते सप्ताह औद्योगिक मांग में तेजी और आपूर्ति की कमी के कारण चांदी की कीमतों में कुल 10,138 रुपये या 6.92% की वृद्धि हुई।

वैश्विक बाजार का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार के बाद फिर से खरीदारी देखी गई। कॉमेक्स (COMEX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को 4,392 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद 62.46 डॉलर या 1.48% बढ़कर 4,275.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो यह 1.50% चढ़कर 50.85 डॉलर प्रति औंस रही। इससे पहले यह 53.76 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी, लेकिन सप्ताह के अंत में इसमें 6% की तेज गिरावट देखी गई जो छह महीनों में सबसे बड़ी गिरावट थी।

विशेषज्ञों की राय

कमोडिटी बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं और अमेरिकी सरकार के संभावित शटडाउन जैसी चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की कमोडिटी विशेषज्ञ रिया सिंह के मुताबिक, इस साल अब तक सोना 65% से अधिक बढ़ चुका है। इसकी प्रमुख वजहें हैं केंद्रीय बैंकों की खरीद, मजबूत ETF प्रवाह और फेडरल रिजर्व की नरम मौद्रिक नीति की संभावनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कमजोर डॉलर और ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलों ने सर्राफा बाजार को और मजबूती दी है। चांदी में भी तेजी रही है, हालांकि ETF निवेश में स्थिरता देखने को मिल रही है, जो भविष्य में कुछ नरमी का संकेत दे सकती है।

बाजार में हालिया गिरावट के कारण

पिछले सप्ताह सोने में जो गिरावट आई थी, उसके पीछे अमेरिका की ऋण स्थितियों को लेकर चिंताओं का कम होना और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार के संकेत रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार को लेकर सुलझाव वाली टिप्पणियों और क्षेत्रीय बैंकों की बेहतर कमाई ने शेयर बाजार और ट्रेजरी यील्ड को सहारा दिया, जिससे सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग थोड़ी कम हुई। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही बाजार में कुछ सुधार दिखा हो, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीद और फेड की संभावित मौद्रिक नरमी की वजह से सोने-चांदी का समग्र रुझान आने वाले हफ्तों में भी सकारात्मक रहने की संभावना है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article