बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 अगस्त 2026: रेट 1.61 लाख के पार, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 August 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार तेजी जारी है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक 1.46% बढ़कर यानी 2332 रुपये तेजी के साथ 1,61,757 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 159425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 21 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट सोना₹16,204₹162,040
22 कैरेट सोना₹14,854₹148,537
20 कैरेट सोना₹13,503₹135,033
18 कैरेट सोना₹12,153₹121,530
16 कैरेट सोना₹10,803₹108,027
14 कैरेट सोना₹9,452₹94,523
12 कैरेट सोना₹8,102₹81,020
10 कैरेट सोना₹6,752₹67,517

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160630₹147250₹120510
मुंबई₹160480₹147100₹120360
कोलकाता₹160480₹147100₹120360
चेन्नई₹160480₹147100₹124900
पटना₹160530₹147150₹120410
लखनऊ₹160630₹147250₹120510
मेरठ₹160630₹147250₹120510
अयोध्या₹160630₹147250₹120510
कानपुर₹160630₹147250₹120510
गाजियाबाद₹160630₹147250₹120510
नोएडा₹160630₹147250₹120510
गुरुग्राम₹160630₹147250₹120510
चंडीगढ़₹160630₹147250₹120510
जयपुर₹160630₹147250₹120510
लुधियाना₹160630₹147250₹120510
गुवाहाटी₹160480₹147100₹120360
इंदौर₹160530₹147150₹120410
अहमदाबाद₹160530₹147150₹120410
वडोदरा₹160530₹147150₹120410
सूरत₹160530₹147150₹120410
नागपुर₹160480₹147100₹120360
पुणे₹160480₹147100₹120360
नासिक₹160530₹147130₹120390
बैंगलोर₹160480₹147100₹120360
भुवनेश्वर₹160480₹147100₹120360
रायपुर₹160480₹147100₹120360
हैदराबाद₹160480₹147100₹120360

पिछले दिन सोना का ताजा भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशकों के बहुमूल्य धातुओं की ओर रुख करने से सोना 4,300 रुपये बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,300 रुपये बढ़कर 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बुधवार को यह 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह कीमती धातु 26 मई को इसी स्तर के आसपास रही थी, जब इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। विदेशी बाजारों में गिरावट के बावजूद हाजिर सर्राफा की कीमतों में यह तेजी देखी गई। सोने की कीमत 66.31 डॉलर की गिरावट के साथ 4,456.72 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेत और डॉलर में आई भारी गिरावट के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 264 रुपये की तेजी के साथ 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 264 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा में 4,546 डॉलर प्रति औंस पर बिना किसी बदलाव के कारोबार हुए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर और बांड प्रतिफल में भारी गिरावट के कारण गुरुवार को सोना दो महीने से अधिक समय के अपने उच्चतम स्तर के आसपास बना रहा। उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में कमी से सोने जैसी संपत्तियों की मांग बढ़ी। मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे हाजिर सोना की कीमत गिरकर 4,450 डॉलर प्रति औंस रह गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में कमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों को सहारा मिला, जबकि महंगाई की लगातार चिंता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी सीमित रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article