बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 अक्टूबर 2025: सोना 2113 रु चढ़ा, तो चांदी 1147 रु उछली, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 October 2025: कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की कीमतें भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 October 2025 : कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतीर जारी है। दोनों ने नए-नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 2113 रुपये बढ़कर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 1147 रुपये बढ़कर 1,69,230 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। घरेलू वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 2,442 रुपये बढ़कर 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। चांदी भी इस तेजी में शामिल हुई और एमसीएक्स पर नए शिखर पर पहुंच गई। चांदी की कीमत 2,752 रुपये या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 127471 रुपये प्रति 10 ग्राम130874 रुपये प्रति 10 ग्राम129584 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126961 रुपये प्रति 10 ग्राम130350 रुपये प्रति 10 ग्राम129065 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 116763 रुपये प्रति 10 ग्राम119881 रुपये प्रति 10 ग्राम118699 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95603 रुपये प्रति 10 ग्राम98156 रुपये प्रति 10 ग्राम97188 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74571 रुपये प्रति 10 ग्राम76561 रुपये प्रति 10 ग्राम75807 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 168083 रुपये प्रति किलोग्राम171275 रुपये प्रति किलोग्राम169230 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कारोबारियों की मुनाफावसूली के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं और 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत पिछले कारोबार दिन बुधवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला (23 कैरेट) सोना भी 200 रुपये घटकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। इससे पहले यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये की तेजी आई और यह अपने रिकॉर्ड स्तर 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के करीब पहुंच गई। मंगलवार को इसने 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड छुआ था।

दुनिया के बाजार में सोना-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि हाजिर चांदी मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर रही। मंगलवार को यह 53.62 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंची। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 4,254.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 52.86 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,185 रुपये या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 977 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 1,29,380 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

चांदी का वायदा भाव

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,454 रुपये या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,699 रुपये या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,958 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अमेरिकी सरकार के मौजूदा वित्तपोषण के संकट के कारण कई विभागों के कामकाज ठप होने (शटडाउन) के कारण प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोने में तेजी जारी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा कि नए संकेतों के अभाव और अमेरिकी राजकोषीय स्थिति को लेकर लगातार चिंताओं ने सुरक्षित निवेश की मांग को मजबूत किया है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई है।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशकों की धारणा इस उम्मीद से प्रभावित हो रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के अंत में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में दो बार कटौती कर सकता है। जिंस बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार कभी-कभार मुनाफावसूली के बावजूद इस कीमती धातु का अंतर्निहित रुख तेजी का बना हुआ है, जिसे व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक कारकों के संयोजन से समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article