बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 अक्टूबर 2025: सोना के रेट में उछाल, चांदी में भारी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 October 2025: एकाध दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की कीमतें भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 October 2025 : कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतीर जारी है। दोनों ने नए-नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,27,471 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत आज 5917 रुपये घटकर ₹1,68,083 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। कल यानी बुधवार को 4100 रुपये गिरावट हुई थी, यानी 2 दिन में चांदी 10017 रुपये लुढ़क गई। मंगलवार 14 अक्टूबर को चांदी 178100 रुपए प्रति किलो थी। उधर वायदा कारोबार में सोने का भाव 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जबकि वायदा बाजार में चांदी 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126714 रुपये प्रति 10 ग्राम127247 रुपये प्रति 10 ग्राम127471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126207 रुपये प्रति 10 ग्राम126737 रुपये प्रति 10 ग्राम126961 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 116070 रुपये प्रति 10 ग्राम116558 रुपये प्रति 10 ग्राम116763 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95036 रुपये प्रति 10 ग्राम95435 रुपये प्रति 10 ग्राम95603 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74128 रुपये प्रति 10 ग्राम74440 रुपये प्रति 10 ग्राम74571 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 174000 रुपये प्रति किलोग्राम170850 रुपये प्रति किलोग्राम168083 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। मंगलवार को 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता यानी 23 कैरेट वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

हालांकि, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से 3,000 रुपये नीचे गिरकर 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। मंगलवार को यह चांदी की कीमत 6,000 रुपये बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

दुनिया के बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में, हाजिर सोना 4,218.32 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.81 प्रतिशत बढ़कर 52.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को यह 53.62 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 1,27,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,244, रुपये या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 943 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत चढ़कर 1,28,435 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

चांदी का वायदा भाव

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,256 रुपये या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,60,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 1,62,700 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 940 रुपये या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,60,522 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले बाजार सत्र में यह 1,63,549 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

वैश्विक स्तर पर सोना चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंची। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव करीब दो प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 4,211 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 51.27 डॉलर प्रति औंस रही। मंगलवार को यह 52.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

चालू त्योहारी मौसम के बीच खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के कारण यह मजबूती को देखने को मिली। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि बुधवार को सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिसकी वजह वैश्विक कीमतों में आई भारी तेजी तथा घरेलू भौतिक एवं निवेश मांग का बढ़ना था। उन्होंने कहा कि हालांकि, रुपये में तेजी ने घरेलू बाजार में बढ़त को सीमित करते हुए एक अहम बाधा का काम किया, लेकिन कुल मिलाकर तेज़ी का रुख़ मज़बूत बना हुआ है, और व्यापारियों को त्योहारी सत्र की लिवाली के चरम के बीच इसके जारी रहने की उम्मीद है।

रिटेल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पीएल कैपिटल के निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना अब हमारे दूसरे लक्ष्य 4,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो अनुमान से कहीं अधिक तेज है। चीन की निरंतर खरीदारी ने सोने और इसके लॉन्ग टर्म आधार पर तेज रहने के भरोसे को फिर से जगा दिया है। उन्होंने कहा कि ईटीएफ और अन्य उभरते बाजारों में रिजर्व बैंक की खरीदारी लगातार जारी है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के कारण अनिश्चितता बढ़ने तथा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद से सोने और चांदी दोनों के लिए सुरक्षित निवेश जारी रहा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक चिंताओं के कारण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के बाद व्यापारी सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स की ओर आकर्षित हुए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article