बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 दिसंबर 2025: लुढ़के रेट, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के पटना से मुंबई तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा दाम क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 December 2025 : सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,33,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दोपहर में घटकर यह 1,32,136 रुपये प्रति किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना वायदा 341 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 37.8 अमेरिकी डॉलर या 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,297.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर था। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 133249 रुपये प्रति 10 ग्राम132136 रुपये प्रति 10 ग्राम131777 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 132715 रुपये प्रति 10 ग्राम131607 रुपये प्रति 10 ग्राम131249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 122056 रुपये प्रति 10 ग्राम121037 रुपये प्रति 10 ग्राम120708 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 99937 रुपये प्रति 10 ग्राम99102 रुपये प्रति 10 ग्राम98833 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77951 रुपये प्रति 10 ग्राम77300 रुपये प्रति 10 ग्राम77090 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना (₹)22 कैरट सोना (₹)18 कैरट सोना (₹)
दिल्ली₹135540₹124260₹101700
मुंबई₹135390₹124110₹101550
कोलकाता₹135390₹124110₹101550
चेन्नई₹136540₹125160₹104410
लखनऊ₹135540₹124260₹101700
गाजियाबाद₹135540₹124260₹101700
नोएडा₹135540₹124260₹101700
गुड़गांव₹135540₹124260₹101700
पटना₹135440₹124160₹101600
जयपुर₹135540₹124260₹101700
अहमदाबाद₹135440₹124160₹101600
पुणे₹135390₹124110₹101550
मेरठ₹135540₹124260₹101700
लुधियाना₹135540₹124260₹101700
गुवाहाटी₹135390₹124110₹101550
इंदौर₹135440₹124160₹101600
कानपुर₹135540₹124260₹101700
सूरत₹135440₹124160₹101600
नागपुर₹135390₹124110₹101550
चंडीगढ़₹135540₹124260₹10,1700
नासिक₹135420₹124140₹101580
बैंगलोर₹135390₹124110₹101550
अयोध्या₹135540₹124260₹101700
भुवनेश्वर₹135390₹124110₹101550
केरल₹135390₹124110₹101550
रायपुर₹135390₹124110₹101550
हैदराबाद₹135390₹124110₹101550

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 4,000 रुपये बढ़कर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अब तक सोने की कीमतों में 58,650 रुपये यानी 74.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सोने का भाव 31 दिसंबर 2024 को 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का हाजिर भाव लगातार पांचवें सत्र में बढ़ा और यह 49.83 अमेरिकी डॉलर यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 4,350.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले पांच सत्रों में पीली धातु में कुल 159.32 अमेरिकी डॉलर यानी 3.80 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी आपूर्ति वाला सोना अनुंबध 1.4 प्रतिशत यानी 1,874 रुपये की तेजी के साथ 1,35,496 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में सोने की वायदा कीमतों में 3,160 रुपये यानी 2.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली। कॉमेक्स पर फरवरी आपूर्ति वाला सोना 52.2 डॉलर यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 4,380.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह के दौरान इसमें 85.3 डॉलर या 2.01 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (अनुसंधान विश्लेषक...जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना के 4,350 अमेरिकी डॉलर के स्तर की ओर बढ़ने के साथ ही घरेलू बाजार में तेज उछाल देखने को मिला। इससे सोने की कीमतें नयी ऊंचाई पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि पीली धातु ने वैश्विक मजबूती को दर्शाते हुए तेज बढ़त के साथ एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोना 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। त्रिवेदी ने कहा कि यह तेजी सुरक्षित निवेश की मांग और इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों को लेकर बनी उम्मीदों के कारण आई है। अब ध्यान पूरी तरह अमेरिकी वृहत आर्थिक संकेतों पर है, जिससे अस्थिरता ऊंची बनी रहने की संभावना है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article