बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 अगस्त 2025: सोना-चांदी में फिर उछाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों के बदलाव पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकांश रूख बढ़त की ओर ही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 100097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत चढ़कर 115275 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट99670 रुपये प्रति 10 ग्राम100057 रुपये प्रति 10 ग्राम100097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट99270 रुपये प्रति 10 ग्राम99656 रुपये प्रति 10 ग्राम99696 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट91298 रुपये प्रति 10 ग्राम91652 रुपये प्रति 10 ग्राम91689 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट74753 रुपये प्रति 10 ग्राम75043 रुपये प्रति 10 ग्राम75073 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58307 रुपये प्रति 10 ग्राम58533 रुपये प्रति 10 ग्राम58557 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999113313 रुपये प्रति किलो114850 रुपये प्रति किलो115275 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोना-चांदी के दाम

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,02,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपये टूटकर 1,01,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। इस बीच, मंगलवार को चांदी 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के भाव पर थी। सोमवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,347.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 37.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह स्पष्ट करने के बाद कि सोने के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा, सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस घोषणा से व्यापार संबंधी चिंताएं कुछ कम हो गई हैं। इसके अलावा व्हाइट हाउस ने सोमवार को घोषणा की कि चीन पर लगाया गया भारी शुल्क अब 11 नवंबर तक निलंबित रहेगा। मेहता ने कहा कि इस फैसले से फिलहाल वृहत आर्थिक तनाव को कम करने में मदद मिली है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोमवार को ट्रंप के सोने पर शुल्क न लगाने की घोषणा से धातु के आयात मूल्य में भारी वृद्धि की चिंताएं कम हो गईं, जिससे कीमतें 3,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं।

सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 67 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 67 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने पीली धातु की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.33 प्रतिशत बढ़कर 3,353.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी की वायदा कीमतें

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 423 रुपये की तेजी के साथ 1,13,719 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 423 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,13,719 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 15,593 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 37.92 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article