बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 मई 2026: एक झटके में 8550 रुपये हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 13 May 2026 : अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध छिड़ने की आशंका और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतें उछाल मारने लगीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 8,550 रुपये या पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा आज रात 8 बजे तक 5.74% बढ़कर यानी 8802 रुपये बढ़त के साथ 1,62,244 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,51,632 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,60,411 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हालांकि 0.3 प्रतिशत टूटकर 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 151632 रुपये प्रति 10 ग्राम160411 रुपये प्रति 10 ग्राम160977 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 151025 रुपये प्रति 10 ग्राम159769 रुपये प्रति 10 ग्राम160332 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 138895 रुपये प्रति 10 ग्राम146936 रुपये प्रति 10 ग्राम147455 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 113724 रुपये प्रति 10 ग्राम120308 रुपये प्रति 10 ग्राम120733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 88705 रुपये प्रति 10 ग्राम93840 रुपये प्रति 10 ग्राम94172 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹168040₹154050₹126070
मुंबई₹167890₹153900₹125920
कोलकाता₹167890₹153900₹125920
चेन्नई₹168000₹154000₹128600
पटना₹167940₹153950₹125970
लखनऊ₹168040₹154050₹126070
मेरठ₹168040₹154050₹126070
अयोध्या₹168040₹154050₹126070
कानपुर₹168040₹154050₹126070
गाजियाबाद₹168040₹154050₹126070
नोएडा₹168040₹154050₹126070
गुरुग्राम₹168040₹154050₹126070
चंडीगढ़₹168040₹154050₹126070
जयपुर₹168040₹154050₹126070
लुधियाना₹168040₹154050₹126070
गुवाहाटी₹167890₹153900₹125920
इंदौर₹167940₹153950₹125970
अहमदाबाद₹167940₹153950₹125970
सूरत₹167940₹153950₹125970
वडोदरा₹167940₹153950₹125970
पुणे₹167890₹153900₹125920
नागपुर₹167890₹153900₹125920
नासिक₹167920₹153930₹125950
बैंगलोर₹167890₹153900₹125920
भुवनेश्वर₹167890₹153900₹125920
कटक₹167890₹153900₹125920
केरल₹167890₹153900₹125920
रायपुर₹167890₹153900₹125920
हैदराबाद₹167890₹153900₹125920

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट और लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजार में सोने में मजबूत रुझान रहा। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,500 रुपये, या करीब 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सोमवार के बंद भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर, या 1 प्रतिशत गिरकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 194 रुपये की तेजी के साथ 1,53,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 194 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,715.16 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने का कारोबार बढ़त के साथ हुआ, जिसे कमजोर भारतीय रुपये और स्थिर बाजार रुझान से समर्थन मिला। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार को रुपया 35 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जिससे घरेलू सोने की कीमतों को लगातार मजबूत समर्थन मिलता रहा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक Lemonn Markets Desk के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, क्योंकि निवेशक वाशिंगटन और तेहरान के बीच संबंधों की जटिल स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे, और साथ ही अमेरिका के प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि स्पॉट गोल्ड तीन सप्ताह के ऊंचे स्तर से गिरकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 4,700 USD प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है, और स्पॉट सिल्वर 85 USD से नीचे फिसल गया है, जिस पर मजबूत डॉलर और बढ़ते ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड का दबाव है।

बुलियन मार्केट का सेंटिमेंट सतर्क हो गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में सीजफायर लाइफ सपोर्ट पर है। क्योंकि तेहरान ने वॉशिंगटन के ताजा शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया था; इससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा रहा और कच्चे तेल की कीमतें भी ऊंची बनी रहीं।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि आगे चलकर, लगातार बने भू-राजनीतिक जोखिम और महंगाई को लेकर अनिश्चितता बुलियन के लिए मददगार बनी रहेगी, जबकि ऊंचे बॉन्ड यील्ड, डॉलर की मजबूत चाल और फेडरल रिजर्व से जुड़ी सख्त नीतियों की उम्मीदें, नजदीकी भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावनाओं को सीमित करती रहेंगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article