बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 दिसंबर 2025: और बढ़ी कीमत, जानें 24k, 22k, 20k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों अधिकांश बढ़ोतरी का रूख है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 December 2025 : सोना के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी लुढ़कती भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम 127788 प्रति 10 ग्राम था। दोपहर तक बढ़कर 128535 रुपये प्रति 10 हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक और बढ़कर 128596 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 127788 रुपये प्रति 10 ग्राम128535 रुपये प्रति 10 ग्राम128596 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 127276 रुपये प्रति 10 ग्राम128020 रुपये प्रति 10 ग्राम128081 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 20 कैरेट 117054 रुपये प्रति 10 ग्राम117738 रुपये प्रति 10 ग्राम117794 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95841 रुपये प्रति 10 ग्राम96401 रुपये प्रति 10 ग्राम96447 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74756 रुपये प्रति 10 ग्राम75193 रुपये प्रति 10 ग्राम75229 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (₹)22 कैरट सोना (₹)18 कैरट सोना (₹)
दिल्ली13,047011,96109,7890
मुंबई13,032011,94609,7740
कोलकाता13,032011,94609,7740
चेन्नई13,125012,031010,0310
लखनऊ13,047011,96109,7890
गाजियाबाद13,047011,96109,7890
नोएडा13,047011,96109,7890
गुडगांव13,047011,96109,7890
जयपुर13,047011,96109,7890
पटना13,037011,95109,7790
अहमदाबाद13,037011,95109,7790
पुणे13,032011,94609,7740
मेरठ13,047011,96109,7890
लुधियाना13,047011,96109,7890
गुवाहाटी13,032011,94609,7740
इंदौर13,037011,95109,7790
कानपुर13,047011,96109,7890
चंडीगढ़13,047011,96109,7890
बैंगलोर13,032011,94609,7740
अयोध्या13,047011,96109,7890
भुवनेश्वर13,032011,94609,7740
केरल13,032011,94609,7740
रायपुर13,032011,94609,7740
हैदराबाद13,032011,94609,7740

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 4,201.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

इस बीच, फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 173 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,30,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना अनुबंध थोड़ी गिरावट के साथ 4,234.3 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में मामूली बढ़त हुई, जिसे डॉलर के नरम होने और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की पक्की उम्मीदों से समर्थन मिला। बाजार का सतर्क रुख, साथ ही भूराजनीतिक अनिश्चितताओं ने भी कीमती धातु को और बढ़ावा दिया।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, प्रवीण सिंह ने कहा कि फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के फैसले से पहले सोना 4,200 डॉलर के आसपास बना हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक से ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की उम्मीद है। हालांकि, समग्र ध्यान आर्थिक अनुमानों के विवरणों और महंगाई एवं रोजगार बाजार पर फेडरल रिजर्व के रुख पर होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article