बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 सितंबर 2025: सोना और उछला, चांदी लुढ़की, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 September 2025: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। जबकि चांदी में गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-isotck)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 109635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 124594 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पहले मंगलवार को सोना ने नया रिकॉर्ड बनाया था। वायदा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत बढ़कर 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट109475 रुपये प्रति 10 ग्राम109409 रुपये प्रति 10 ग्राम109635 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 109037 रुपये प्रति 10 ग्राम108971 रुपये प्रति 10 ग्राम109196 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 100279 रुपये प्रति 10 ग्राम100219 रुपये प्रति 10 ग्राम100426 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 82106 रुपये प्रति 10 ग्राम82057 रुपये प्रति 10 ग्राम82226 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 64043 रुपये प्रति 10 ग्राम64004 रुपये प्रति 10 ग्राम64137 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 124770 रुपये प्रति किलोग्राम124144 रुपये प्रति किलोग्राम124594 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 5,080 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। चालू कैलेंडर वर्ष में इस कीमती धातु की कीमतों में 33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम या करीब 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 31 दिसंबर 2024 को 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 2,800 रुपये बढ़कर 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गईं। पिछले बाजार सत्र में यह 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में, मंगलवार को सोना 3,659.27 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। बाद में यह कीमती धातु 16.81 डॉलर या 0.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,652.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक व्यापारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिका में श्रम बाजार के कमजोर आंकड़ों ने मौद्रिक नीति में ढील की संभावना बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने जैसे सुरक्षित निवेश वाले विकल्पों की ओर बढ़ा है। डॉलर में गिरावट ने सर्राफा कीमतों में तेजी को और बल दिया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि केंद्रीय बैंकों की मज़बूत मांग, एक्सचेंज-ट्रेडेड कोषों में निवेश और ब्याज दरों में कटौती की अटकलों ने कीमती धातुओं में इस रिकॉर्ड तोड़ तेजी को बढ़ावा दिया है। गांधी ने आगे कहा कि सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की लगातार मांग भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण है, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंताओं ने भी इस तेजी में योगदान दिया है।

ब्रोकरेज फर्म ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोना 3,659 डॉलर प्रति औंस के आसपास मंडरा रहा है, और नए रिकॉर्ड बना रहा है। कोटक सिक्योरिटीज़ में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, बाज़ार प्रतिभागी इस हफ़्ते के अंत में आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर कड़ी नजर रखेंगे, जो चौथी तिमाही में ब्याज दरों में कटौती की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इससे सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है।

सोने का वायदा भाव

वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई। श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ। एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 186 रुपये बढ़कर 1,25,757 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंधों का भाव 186 रुपये या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,25,757 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 17,949 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में चांदी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.29 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article