बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 फरवरी 2026: रेट में फिर उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 February 2026: सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। आज फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले दिन यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव घटकर 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र यानी सोमवार को सोने का बंद भाव 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली घटकर 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 24.19 डॉलर या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,055.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 1,55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम155700 रुपये प्रति 10 ग्राम156255 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 154256 रुपये प्रति 10 ग्राम155077 रुपये प्रति 10 ग्राम155629 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141866 रुपये प्रति 10 ग्राम142621 रुपये प्रति 10 ग्राम143130 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116157 रुपये प्रति 10 ग्राम116775 रुपये प्रति 10 ग्राम117191 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90603 रुपये प्रति 10 ग्राम91085 रुपये प्रति 10 ग्राम91409 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158930₹145700₹119240
मुंबई₹158780₹145550₹119090
कोलकाता₹158780₹145550₹119090
चेन्नई₹159060₹145800₹125300
अयोध्या₹158930₹145700₹119240
पटना₹158830₹145600₹119140
लखनऊ₹158930₹145700₹119240
मेरठ₹158930₹145700₹119240
कानपुर₹158930₹145700₹119240
गाजियाबाद₹158930₹145700₹119240
नोएडा₹158930₹145700₹119240
गुरुग्राम₹158930₹145700₹119240
चंडीगढ़₹158930₹145700₹119240
जयपुर₹158930₹145700₹119240
अहमदाबाद₹158830₹145600₹119140
वडोदरा₹158830₹145600₹119140
पुणे₹158780₹145550₹119090
लुधियाना₹158930₹145700₹119240
गुवाहाटी₹158780₹145550₹119090
इंदौर₹158830₹145600₹119140
सूरत₹158830₹145600₹119140
नागपुर₹158780₹145550₹119090
नासिक₹158810₹145580₹119120
बैंगलोर₹158780₹145550₹119090
भुवनेश्वर₹158780₹145550₹119090
कटक₹158780₹145550₹119090
केरल₹158780₹145550₹119090
रायपुर₹158780₹145550₹119090
हैदराबाद₹158780₹145550₹119090

पिछले दिन सोना का भाव

मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये, या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोना का वायदा भाव

सोमवार को वायदा कारोबार में कीमती धातुओं में तेजी आई और सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के वायदा में भी मजबूत खरीदारी देखी गई, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट MCX पर 8,279 लॉट में 2,089 रुपये, या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 1,57,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 81.69 अमेरिकी डॉलर, या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 5,061.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरिया लिवाली के कारण सोने में तेजी रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत के नुकसान के साथ 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भू-राजनीतिक और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर बार-बार और अप्रत्याशित बयानबाजी कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित-निवेश परिसंपत्ति के रूप में मांग को बढ़ावा देती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं में निवेशकों की भावना को चीन से आए सप्ताहांत के आंकड़ों से और बढ़ावा मिला, जिसमें दिखाया गया कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने ऊंची कीमतों के बावजूद जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। आंकड़ों के मोर्चे पर, व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़े (नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी दर) का इंतजार कर रहे हैं।

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर भी बारीक नजर रखी जाएगी कि ये दोनों आंकड़े, डॉलर की दिशा तय करने और कीमती धातुओं के लिए नए संकेत देने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article