बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 दिसंबर 2025: रेट में गिरावट, जानें 24k, 22k, 20k, 18k, 14k के पटना से मुंबई तक के भाव

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी कम होती है तो कभी बढ़ जाती है। लेकिन अधिकांश रूख तेजी का रहता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं।

Image

जानिए सोने का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 December 2025 : सोना के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह में 24 कैरेट सोने का दाम 127974 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 128090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। लेकिन शाम में बाजार बंद होने तक घटकर 127788 प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का वायदा की कीमत 173 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,30,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशााम के रेट
सोना 24 कैरेट 127974 रुपये प्रति 10 ग्राम128090 रुपये प्रति 10 ग्राम127788 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 127462 रुपये प्रति 10 ग्राम127577 रुपये प्रति 10 ग्राम127276 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 20 कैरेट 117224 रुपये प्रति 10 ग्राम117330 रुपये प्रति 10 ग्राम117054 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95981 रुपये प्रति 10 ग्राम96068 रुपये प्रति 10 ग्राम95841 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74865 रुपये प्रति 10 ग्राम74933 रुपये प्रति 10 ग्राम74756 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹12,9580₹11,8790₹9,7220
मुंबई₹12,9430₹11,8640₹9,7070
कोलकाता₹12,9430₹11,8640₹9,7070
चेन्नई₹13,0900₹11,9990₹9,9990
पटना₹12,9480₹11,8690₹9,7120
लखनऊ₹12,9580₹11,8790₹9,7220
गुडगांव₹12,9580₹11,8790₹9,7220
गाजियाबाद₹12,9580₹11,8790₹9,7220
नोएडा₹12,9580₹11,8790₹9,7220
जयपुर₹12,9580₹11,8790₹9,7220
अहमदाबाद₹12,9480₹11,8690₹9,7120
पुणे₹12,9430₹11,8640₹9,7070
मेरठ₹12,9580₹11,8790₹9,7220
लुधियाना₹12,9580₹11,8790₹9,7220
गुवाहाटी₹12,9430₹11,8640₹9,7070
इंदौर₹12,9480₹11,8690₹9,7120
कानपुर₹12,9580₹11,8790₹9,7220
सूरत₹12,9480₹11,8690₹9,7120
नागपुर₹12,9430₹11,8640₹9,7070
चंडीगढ़₹12,9580₹11,8790₹9,7220
नासिक₹12,9460₹11,8670₹9,7100
बैंगलोर₹12,9430₹11,8640₹9,7070
अयोध्या₹12,9580₹11,8790₹9,7220
भुवनेश्वर₹12,9430₹11,8640₹9,7070
केरल₹12,9430₹11,8640₹9,7070
रायपुर₹12,9430₹11,8640₹9,7070
हैदराबाद₹12,9430₹11,8640₹9,7070

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.83 डॉलर बढ़कर 4,205.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले सोना अनुबंध का भाव 718 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,244 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,208 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध की कीमत 13.9 डॉलर यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 4,203.8 डॉलर प्रति औंस रह गया जो सोमवार को 4,217.7 पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक की घोषणा से पहले व्यापारियों ने सावधानी बरती, जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने का कारोबार कम रहा, लेकिन यह एक सीमित दायरे में रहा। बाजार के प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित बैठक के फैसले से पहले सतर्क बने रहे।’ उन्होंने कहा कि निवेशकों ने ब्याज दर में कटौती के फैसले को संभावित मान लिया है और अब उनका ध्यान नीतिगत बयान एवं फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर होगा। इससे मौद्रिक नीतियों के भावी रुख के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने में हल्की मुनाफावसूली देखी गई क्योंकि व्यापारी एफओएमसी बैठक और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल का इंतज़ार कर रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो-दिवसीय नीतिगत बैठक मंगलवार को शुरू होगी, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला और चेयरमैन जेरोम पॉवेल का भाषण बुधवार को होगा। उम्मीद है कि इसका नतीजा 2026 तक फेडरल रिजर्व के रुख का संकेत देगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article