बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 अप्रैल 2026: रेट में 3500 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत भी 3,500 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2.17% बढ़कर यानी 3181 रुपये तेजी के साथ 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,46,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,49,569 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 146733 रुपये प्रति 10 ग्राम149569 रुपये प्रति 10 ग्राम150853 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 146145 रुपये प्रति 10 ग्राम148970 रुपये प्रति 10 ग्राम150249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 134407 रुपये प्रति 10 ग्राम137005 रुपये प्रति 10 ग्राम138181 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110050 रुपये प्रति 10 ग्राम112177 रुपये प्रति 10 ग्राम113140 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 85839 रुपये प्रति 10 ग्राम87498 रुपये प्रति 10 ग्राम88249 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151630₹139000₹113760
मुंबई₹151480₹138850₹113610
कोलकाता₹151480₹138850₹113610
चेन्नई₹153270₹140500₹117100
पटना₹151530₹138900₹113660
लखनऊ₹151630₹139000₹113760
मेरठ₹151630₹139000₹113760
अयोध्या₹151630₹139000₹113760
कानपुर₹151630₹139000₹113760
गाजियाबाद₹151630₹139000₹113760
नोएडा₹151630₹139000₹113760
गुरुग्राम₹151630₹139000₹113760
चंडीगढ़₹151630₹139000₹113760
जयपुर₹151630₹139000₹113760
लुधियाना₹151630₹139000₹113760
गुवाहाटी₹151480₹138850₹113610
इंदौर₹149570₹137110₹112190
अहमदाबाद₹151530₹138900₹113660
सूरत₹151530₹138900₹113660
वडोदरा₹151530₹138900₹113660
पुणे₹151480₹138850₹113610
नागपुर₹151480₹138850₹113610
नासिक₹151510₹138880₹113640
बैंगलोर₹151480₹138850₹113610
भुवनेश्वर₹151480₹138850₹113610
कटक₹151480₹138850₹113610
केरल₹151480₹138850₹113610
रायपुर₹151480₹138850₹113610
हैदराबाद₹151480₹138850₹113610

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव 3,700 रुपये यानी लगभग 2.5% बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले के सत्र में सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस बढ़त के बावजूद पूरे महीने में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2 मार्च से अब तक सोने की कीमत करीब 21,300 रुपये (लगभग 12.3%) घटी है, जबकि चांदी में करीब 63,000 रुपये (21%) की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब 1% बढ़कर 4,531.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव

वायदा बाजार की बात करें तो मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की नई खरीदारी के चलते सोमवार को सोने के वायदा भाव में भी तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 518 रुपये (0.36%) बढ़कर 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें 25 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में भी सोने की कीमत 0.78% बढ़कर 4,528.23 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे शादी के सीजन से पहले बढ़ी मांग और वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेत प्रमुख कारण रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, कीमतों में आई गिरावट के दौरान की गई खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। साथ ही, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव ने भी सोने की कीमतों को मजबूती दी।

वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अभी भी अस्थिर बना हुआ है और निवेशक डॉलर तथा कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं। लेमन मार्केट्स के गौरव गर्ग के अनुसार हालिया तेजी के बावजूद बाजार का रुख सतर्क बना हुआ है, क्योंकि इस महीने सोने में भारी गिरावट देखी गई है, जो पिछले कई दशकों में सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article