बिजनेस

SJVN Share Price Target 2024: SJVN शेयर में कमाई का मौका! जानें एक्सपर्ट ने क्या दिए टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:10 PM IST

SJVN Share Price Target 2024: बाजार की अस्थिरता के बीच जहां शेयरों में निवेश कर निवेशकों को मुनाफा होता हैं वहीं दूसरी ओर नुकसान होने की भी संभावना रहती है।

Image

SJVN Share में निवेश को लेकर रणनीति

Photo : iStock

SJVN Share Price Target 2024: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर लगातार ऐसे शेयरों की तलाश में रहती है जिनमें उन्हें बंपर मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकें। बाजार की अस्थिरता के बीच जहां शेयरों में निवेश कर निवेशकों को मुनाफा होता हैं वहीं दूसरी ओर नुकसान होने की भी संभावना रहती है। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने SJVN Share में निवेश को लेकर रणनीति साझा कि। आइए जानते हैं इस शेयर में निवेश को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है।

गिरावट में करें खरीदरी

ET Now Swadesh के खास शो मे मार्केट एक्सपर्ट सोनी ने SJVN शेयर में निवेश की सलाह दी। एक्सपर्ट ने बताया कि शेयर में हल्की गिरावट आई थी जिसमें खरीदारी के अच्छे मौके थे। इस शेयर में 100 का एक अच्छा सपोर्ट है। इसके साथ ही यदि शेयर में Buy On Dips की रणनीति के साथ एंट्री लेते हैं तो काफी अच्छा रहेगा। शेयर में करेंट से शेयर में पहला Target 115 रहेगा। इसके बाद शेयर में एक फ्रेश ब्रेक आउट देखने को मिलेगा। शेयर में इसके बाद 125 का दूसरा Target देखने को मिल सकता है।

शेयर में हालिया स्थिती की बात करें तो यह एक्सपर्ट के बताए हुए पहले Target को पार कर चुका है और 115 के लेवल के आस-पास ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट द्वारा बताया गया दूसरा टारगेट शेयर में अब देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट सोनी बातचीत में बताती हैं कि शेयरों में निवेश के लिए फर्टिलाइजर सेक्टर की बात करें तो इनमें तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन इस सेक्टर को फिलहाल के लिए अवॉइड करना चाहिए इस सेक्टर के कुछ शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article