बिजनेस

Siyaram Recycling Industries IPO: सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज IPO का दूसरा दिन, जानें GMP और कितना हुआ सब्सक्राइब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 15, 2023, 04:18 PM IST

Siyaram Recycling Industries IPO:सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ एक एसएमई आईपीओ और एक बुक-बिल्ट इश्यू है। सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ गुरुवार, 14 दिसंबर को खुला है और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा, जबकि आईपीओ के 19 दिसंबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद है।

Image

सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ

Photo : Times Now Digital

Siyaram Recycling Industries IPO: पीतल प्लंबिंग और सैनिटरी एलीमेंट को बनाने वाली सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ एक एसएमई आईपीओ और एक बुक-बिल्ट इश्यू है। सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ गुरुवार, 14 दिसंबर को खुला है और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा, जबकि आईपीओ के 19 दिसंबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। हम यहां आपको सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस, आज के जीएमपी और अन्य खास जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ को बोली प्रक्रिया के दूसरे दिन 15 दिसंबर को 43.44 गुना सब्सक्राइब किया गया है। दोपहर 2:40 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 33.18 लाख शेयरों के मुकाबले 14.41 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 77.39 गुना और योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) श्रेणी में 3.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) हिस्से को अब तक 17.38 बार बुक किया गया है।

Siyaram Recycling Industries IPO: GMP Today

सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) आज, बाजार एनालिस्ट के अनुसार यह ₹28 प्रति शेयर है। इससे पता चलता है कि सियाराम रीसाइक्लिंग के शेयर ₹28 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं जो इसके इश्यू प्राइस 74 प्रति शेयर से 60.87% प्रीमियम है।

Siyaram Recycling Industries IPO: कितना है प्राइस बैंड

सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ एक एसएमई आईपीओ है जो 14 दिसंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला और 19 दिसंबर को बंद हो जाएगा। सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के शेयर BSE सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ का प्राइस बैंड 43 रुपये से 46 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से 49.92 लाख इक्विटी शेयरों का एक ताजा इश्यू है। कंपनी की योजना ₹22.96 करोड़ जुटाने की है।

कंपनी के मैनेजमेंट में शामिल लोग

IPO लॉट का आकार 3,000 शेयर है और खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹138,000 है। हेम सिक्योरिटीज सियाराम रीसाइक्लिंग आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज आईपीओ रजिस्ट्रार है। कंपनी के प्रमोटर्स में द्वारकाधीश वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, रामगोपाल ओछावलाल माहेश्वरी, भावेश रामगोपाल माहेश्वरी और मधु रामगोपाल माहेश्वरी शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article