SIP Calculator: देशभर के करोड़ों निवेशक SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं। इसलिए हर महीने हजारों करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पिछले 2 से 3 साल में बहुत सारे म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके चलते बहुत सारे निवेशकों ने सिप बंद कर अपना पैसा निकाला भी है। खैर, आज हम आपको इन सब से इतर एक आम गलती के बारे में बता रहे हैं, जो अधिकांश सिप निवेश करते हैं और अपना भारी नुकसान करा बैठते हैं। इसके चलते उनको सिप से मैक्सिमम रिटर्न के बजाय मामूली रिटर्न मिलता है। आइए उस गलती के बारे में जानते हैं, जो आपके सिप रिटर्न में 50% तक की बड़ी कमी करा सकता है।
सिप का मंत्र: डिसिप्लिन के साथ लॉन्ग टर्म निवेश
अगर सिप निवेश पर आपको बंपर रिटर्न चाहिए तो डिसिप्लिन के साथ लॉन्ग टर्म निवेश करना होगा। हालांकि, इसमें बहुत सारे निवेशक चूक जाते हैं। ज्यादातर निवेशक, डिसिप्लिन, जोश और बड़े सपनों के साथ SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू करते हैं, जैसे 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना। पहले कुछ साल सब ठीक चलता है। मंथली SIP जारी रहते हैं और उन्हें लगता है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन 10 या 15 साल तक डिसिप्लिन के साथ इन्वेस्ट करने के बाद भी, जैसे ही मार्केट गिरता है, नौकरी या इनकम में बदलाव होता है, या अचानक कोई खर्च आ जाता है, कई इन्वेस्टर अपनी SIP ठीक उसी समय रोक देते हैं जब पैसा बनाने के आखिरी, सबसे पावरफुल साल शुरू होने वाले होते हैं। इस तरह निवेशक मैक्सिमम रिटर्न के बजाय मामूली रिटर्न ले पाता है।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि SIP का असली जादू आपकी इन्वेस्टमेंट जर्नी के आखिरी फेज में ही दिखता है। पहले 5–10 सालों में, इन्वेस्टमेंट धीरे-धीरे बढ़ता है क्योंकि बेस छोटा होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पहले 10 साल आप कंपाउंडिंग को समय देते हैं। अगले 10 साल कंपाउंडिंग आपको वापस देना शुरू कर देती है। 15वें साल तक आपका इन्वेस्टमेंट इतना बड़ा हो जाता है कि सालाना रिटर्न खुद ही आपके सालाना SIP के बराबर या उससे भी ज्यादा हो जाता है। यह वह स्टेज है जहां पैसा अपने आप पैसा कमाना शुरू कर देता है—और यह तेजी से बढ़ता है। इसलिए असली दौलत एक लंबे SIP के आखिरी 5-6 सालों में बनती है, शुरुआत में नहीं।
उदाहरण से इसे समझते हैं—
मान लीजिए कोई इन्वेस्टर हर महीने 10,000 रुपये का SIP कर रहा है। मकसद 20 साल का लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट है।
- मान लेते हैं 12% CAGR रिटर्न।
- अगर SIP पूरे 20 साल तक चलती है:
- इन्वेस्टमेंट: 24 लाख रुपये
- कुल रिटर्न अनुमानित: 76 लाख रुपये
- कुल फंड वैल्यू: 1 करोड़ रुपये
1 करोड़ का फंड धीरे-धीरे नहीं बनता। इसका सबसे बड़ा हिस्सा आखिरी 5-6 सालों में बनता है, जब कंपाउंडिंग तेज होती है।
वहीं अगर SIP 15 साल बाद बंद कर दी जाए तो—
- निवेश की कुल रकम: 18 लाख रुपये
- अनुमानित रिटर्न: 32.45 लाख रुपये
- कुल फंड वैल्यू: 50 लाख रुपये
यानी आखिरी के 5 साल तक सिप बंद कर देने से कुल फंड वैल्यू में 50% की बड़ी गिरावट आ गई है। इसलिए हमेशा लंबी अविध के लिए निवेश करें।
