बिजनेस

20 साल में 2 करोड़ का लक्ष्य: ₹15,000 महीने की SIP से कैसे करें समझदारी भरा निवेश, जानें

Sip Calculator: पिछले एक साल से SIP निवेशकों को निराशा हाथ लगी है। इसकी वजह कई म्यूचुअल फंड स्कीम द्वारा निगेटिव रिटर्न देना है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिप निवेशकों को इस दौरान बिल्कुल रिटर्न नहीं मिला है। कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने इस मार्केट में भी बेहतर रिटर्न दिया है। अगर आपको भी अपने सिप पर बेहतर रिटर्न चाहिए तो सही फंड का चुनाव बहुत जरूरी होता है।

Image

SIP से जमा करें बड़ी रकम

Sip Calculator: छोटे निवेशकों के बीच SIP काफी पॉपुलर है। इसकी वजह यह है कि आम निवेश SIP के जरिये अपनी बचत की छोटी राशि निवेश कर बड़ा फंड जमा कर पा रहे हैं। लंबी अवधि में सिप, शेयर बाजार की जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करते हुए बेहतर रिटर्न देने का काम करता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि सही तरीके से प्लानिंग की जाए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ SIP शुरू कर देने से वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सही फंड का चुनाव और बेहतर रणनीति के साथ निवेश। अगर कोई निवेशक ऐसा करता है तो वह आसानी से अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ा पैसा जमा कर सकता है। आइए जानते हैं कि 15000 रुपये की मंथली सिप से 2 करोड़ रुपये 20 साल में कैसे जमा किया जा सकता है।

किस तरह की रणनीति होनी चाहिए?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बड़ा फंड जमा करना चाहते हैं तो आपको सही फंड का चयन करना जरूरी है। आप अपने पैसे को किसी एक फंड में नहीं डाले। पोर्टफोलियो में सही फंड मिश्रण होना जरूरी है। निवेशक को मल्टीकैप फंड में 2,000 रुपये, कॉन्ट्रा फंड में 2,000 रुपये, स्मॉलकैप फंड में 5,000 रुपये, लॉर्ज कैप फंड में 3,000 रुपये और मिडकैप फंड में 3,000 रुपये डालान चाहिए। ऐसा करने से लंबी अवधि में रिस्क को बेहतर तरीके से कवर करना आसान होगा। साथ ही अगर कोई एक फंड बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसकी भरपाई दूसरे से हो जाएगी। अगर ये सारे म्यूचुअल फंड मिलकर निवेशक को सालाना 15% की दर से रिटर्न दे देंगे तो वो आसानी से 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य 20 साल में पा लेगा।

SIP Calculator से इसे समझते हैं

अगर कोई निवेशक 15,000 रुपये मंथली शिप में निवेश करता है वह 20 साल में 36,00,000 रुपये निवेश करेगा। इस पर अगर उसे सालाना 15% की दर से रिटर्न मिलता है तो उसका कुल रिटर्न करीब 1,63,06,102 रुपये होगा। इस तरह 20 साल के बाद उस निवेश की फंड वैल्यू करीब 1,99,06,102 रुपये होगी। अगर मार्केट बेहतर प्रदर्शन करता है तो निवेशक आसानी से 2 करोड़ रुपये जमा कर लेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि जब भी आप लंबी अवधि के लिए सिप के जरिये निवेश करते हैं तो आपको पांच से सात साल बाद पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करना चाहिए। पांच साल बाद धीरे-धीरे स्मॉल-कैप फंडों में एक्सपोजर को कम करना और एक लार्ज-कैप या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड जोड़ना चाहिए। यह आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता देगा और बाजार की अस्थिरता के चरण के दौरान यह आपको उचित संतुलन देगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article