बिजनेस

Adani-Ambani Stocks: Adani-Ambani को 4.5 लाख करोड़ रु का नुकसान, चुनाव नतीजों के बीच शेयरों में दोनों के शेयरों में 17% तक की गिरावट

Adani-Ambani Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट है, जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस और इसकी सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल का शेयर भी कमजोर स्थिति में है।

Image

अंबानी और अडानी के शेयरों में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गिरे
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी गिरा
  • जियो फाइनेंशियल का शेयर भी कमजोर स्थिति में

Adani-Ambani Stocks: मंगलवार को आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिल रही है। मगर INDIA गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुकाबले इस बार के नतीजे काफी उलट हैं, जिनमें NDA को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल से अलग आ रहे रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। इस बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट है, जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस और इसकी सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल का शेयर भी कमजोर स्थिति में है। मुकेश अंबानी की बाकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट है।

ये भी पढ़ें -

अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (करीब पौने 2 बजे)

  • अडानी टोटल गैस : 14.13 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 16.38 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पोर्ट्स : 15.57 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 17 फीसदी की गिरावट
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 15.10 फीसदी की गिरावट
  • अडानी विल्मर : 8.06 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पावर : 12.65 फीसदी की गिरावट

अंबानी की कंपनियों का हाल (करीब पौने 2 बजे)

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज : 6.40 फीसदी की गिरावट
  • जियो फाइनेंशियल : 3.97 फीसदी की गिरावट
  • डेन नेटवर्क्स : 5.56 फीसदी की गिरावट
  • हैथवे केबल : 5.44 फीसदी की गिरावट
  • जस्ट डायल : 3.04 फीसदी की गिरावट

किसे हुआ कितना हुआ नुकसान

इस गिरावट के बीच अंबानी और अडानी की कंपनियों की मार्केट कैपिटल करीब 4.5 लाख करोड़ रु घट गई है। इनमें अडानी कंपनियों की कुल मार्केट में करीब 2.5 लाख करोड़ रु और अंबानी की कंपनियों की मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रु घटी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article