बिजनेस

Railway Stocks: रेलवे शेयरों का बुरा हाल, IRFC, RVNL और IREDA में 9 फीसदी तक की गिरावट

Railway Stocks: चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। करीब साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 2000 अंक और निफ्टी 600 से अंक गिर गया है। इस बीच रेलवे शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है।

Image

रेलवे शेयरों में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे शेयरों में गिरावट
  • 9 फीसदी तक फिसले शेयर
  • IREDA में 9 फीसदी तक की गिरावट

Railway Stocks: चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। करीब साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 2000 अंक और निफ्टी 600 से अंक गिर गया है। इस बीच रेलवे शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। IRFC, RVNL और IREDA सभी में गिरावट है। बात करें IRFC की तो ये बीएसई पर 7.54 फीसदी की गिरावट के साथ 174.7 रु पर है। वहीं IREDA में करीब 9 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

ये भी पढ़ें -

बाकी शेयरों का कैसा है हाल

RVNL : 6.21 फीसदी

IRCTC : 5.15 फीसदी

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स : 4.7 फीसदी

शुरुआती रुझानों का असर

मंगलवार को आम चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। मगर NDA को एग्जिट पोल से कम सीटें मिलती दिख रही हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को 350 के आस-पास सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। वहीं इंडिया गठबंधन के 150-180 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। मगर साढ़े 9 बजे तक के रुझान एग्जिट पोल के उलट दिख रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article